फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंखपुष्पी औषधि किसी वरदान से कम नहीं, जानें इसके फायदे

Sun, 22 Sep 2019 09:25 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
आयुर्वेद में शंखपुष्पी का उल्लेख किया गया है। आयुर्वेद में बताया गया है कि शंखपुष्पी का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। शंखपुष्पी भारत में पथरीले मैदानों में पाई जाती है। शंखपुष्पी से दिमाग तेज होता है और याद्दाशत भी बढ़ती है। विशेषज्ञों की मानें तो आजकल की इस भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में शंखपुष्पी का सेवन करना लाभदायक है। 
विज्ञापन

2 of 5
शंखपुष्पी - फोटो : social media
मधुमेह को नियंत्रित करना 
अगर आप मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो आपके लिए शंखपुष्पी किसी वरदान जैसा है। शंखपुष्पी के नियमित सेवन से शरीर की कोशिकाओं को नवशक्ति प्राप्त होती है। अगर आप मधुमेह को नियत्रंण में रखना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से शंखपुष्पी का सेवन करना चाहिए। 2-4 ग्राम शंखपुष्पी के चूर्ण को मक्खन या पानी के साथ सुबह शाम पीना चाहिए। शंखपुष्पी के नियमित सेवन से मधुमेह नियत्रिंत हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
शंखपुष्पी - फोटो : social media
खून की उल्टी रोकना
खून की उल्टी रोकने के लिए शंखपुष्पी का सेवन करें। खून की उल्टी को रोकने में शंखपुष्पी बेहद लाभकारी साबित होती है। खून की उल्टी रोकने के लिए 4 चम्मच शंखपुष्पी का रस, 1 चम्मच दूब घास तथा 1 चम्मच गिलोय का रस मिलाकर पीने से जल्द ही लाभ मिलता है। यही नहीं अगर आपके नाक में से भी खून बहे तो आप शंखपुष्पी की बूंद को नाक में डाल सकते हैं। इससे जल्द ही आपके नाक से खून बहना बंद हो जाएगा।

4 of 5
शंखपुष्पी - फोटो : social media
बालों के लिए लाभदायक 
शंखपुष्पी के इस्तेमाल से बाल बढ़ने लगते है एवं बालों में चमक भी आने लगती है। अगर आप भी अपने बाल बढ़ाना चाहते हैं तो जड़ सहित पूरे पौधे को पीस लें। अब इसके लेप को सिर पर लगा लें। इसके अलावा इसके रस को नाक में डालने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
गर्भाशय को मजबूत बनाएं 
शंखपुष्पी का सेवन करने से गर्भशय को ताकत मिलती है। शंखपुष्पी गर्भाशय से संबधित रोगों से लड़ने में मदद करता है। शंखपुष्पी का आप हरड़, घी, शतावरी और शक्कर में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से आपके शरीर को शक्ति भी मिलती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें