फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद इन बातों का रखें विशेष ध्यान, 40 दिन तक बिल्कुल ना करें ये काम

Sun, 22 Sep 2019 09:23 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
प्रसव के बाद मां के शरीर में कमजोरी आती है ऐसे में प्रसूता को आराम की सख्त जरूरत होती है, इसलिए प्रसव के बाद हर मां को बच्चे के साथ-साथ अपना भी ध्यान रखना चाहिए। अक्सर पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को स्तपान कराते समय स्तन में दर्द और शरीर को पूरी तरह आराम नहीं दे पाने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि अगर इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो ऐसी स्थिति नहीं आती है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
आराम करना चाहिए
प्रसव के बाद महिला के लिए आराम करना बेहद जरूरी होता है।  प्रसव के बाद मां का शरीर कमजोर होने की वजह से उन्हें ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए। हालांकि नवजात शिशु की वजह से ऐसा करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में जब बच्चा सो रहा होता है तब मां आराम कर सकती है। प्रसव के बाद मां को सारे काम नहीं करने चाहिए। आप छोटे-छोटे कामों अपने पति की मदद भी ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
मसाज करें
प्रसव के बाद मां का शरीर बेहद कमजोर हो जाता है। ऐसे में उन्हें मसाज की सख्त जरूरत होती है। प्रसव महिला के लिए मसाज बेहद लाभदायक होता है। मसाज करने से न केवल शरीर में चुस्ती आती है बल्कि इससे महिला को शारीरिक और मानसिक आराम भी मिलता है। 

4 of 6
- फोटो : social media
कपड़ो का रखें विशेष ध्यान 
बच्चे थोड़ी-थोड़ी देर में मल मूत्र करने लगते है। ऐसे में आपको अपने पास  नैप्पीज और एब्जॉबेंर्ट शीट्स रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपको बार-बार उन्हें धोने के चिंता नहीं रहेगी। इसके अलावा दिन में कपड़े धोने का एक नियमित समय भी बना लें। इससे आपके पास अगले दिन के लिए कपड़ों की कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
टेबल का उपयोग करें
अपने बेड के साइड में एक टेबल रखें और उस पर अपनी आवश्यकतानुसार सारा सामान रख लें। इससे आपको किसी भी चीज़ के लिए बार-बार उठना नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
संतुलिंत आहार लें
प्रसव के बाद मां के खाने-पीने पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके आहार में सारे पोषक तत्व शामिल हों। प्रसव के बाद मां को हरी सब्जियां, फल, अंडे, चिकन सूप और दूध का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि प्रसव के बाद मां के शरीर के लिए पंजीरी बेहद लाभदायक होती है। पंजीरी के नियमित सेवन करने से  शरीर तेजी से रिकवर होने लगता और दूध भी अच्छी मात्रा में बनने लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें