फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union budget 2025: बिहार में बनेगा मखाना बोर्ड, जानिए इस 'सफेद मेवे' को क्यों माना जाता है सेहत के लिए वरदान

Sat, 01 Feb 2025 07:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मखाना के उत्पादन, मार्केटिंग और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित करने की घोषणा की है। कई अध्ययनों में मखाना खाने को सेहत के लिए लाभदायक बताया गया है, आइए जानते हैं कि इससे क्या फायदे होते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
बजट 2025 निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (1 फरवरी 2025) को केंद्रीय बजट 2025 में देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए कई सारी घोषणाएं कीं। इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और विकास पर भी विशेष जोर दिया गया। मेडिकल स्नातक और स्नातकोत्तर सीटें बढ़ाने, 36 जीवन रक्षक दवाओं की बेसिक सीमा शुल्क में छूट देने, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ सरकार ने बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का भी एलान किया है। 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मखाना के उत्पादन, मार्केटिंग और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित करने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि यह घोषणा बिहार के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी और मखाना बोर्ड के गठन से किसानों को और भी लाभ होगा।

मखाना बोर्ड स्थापित होने, मखाना का उत्पादन और मार्केटिंग बढ़ने से किसानों को तो लाभ होगा ही साथ ही इस मेवे की सहज और सस्ती उपलब्धता होने से सेहत को भी कई प्रकार से लाभ मिलेगा। कई अध्ययनों में मखाना खाने को सेहत के लिए लाभदायक बताया गया है, आइए जानते हैं कि इससे क्या फायदे होते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
मखाना खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com
मखाना बोर्ड क्या है? 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अपने बजट भाषण में बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य राज्य में मखाना उद्योग को बढ़ावा देना है। वित्त मंत्री ने कहा, ये बोर्ड मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करेगा और उन्हें सभी प्रासंगिक सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने में मदद करेगा। 

विशेषज्ञों का कहना है कि मखाना का उत्पादन बढ़ने से इसकी कीमत में कमी आएगी जिससे आम जन तक 'सेहत का खजाना' माने जाने वाले इस मेवे की पहुंच आसान होगी। सेहत के नजरिए से रोजाना मखाना खाना आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। आइए इसके फायदे जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मखाना खाने के कई सारे फायदे हैं - फोटो : Freepik.com
पोषक तत्वों का खजाना है मखाना

मखाना को फॉक्स नट या लोटस सीड्स भी कहा जाता है, ये भारतीय खानपान में सदियों से अपनी जगह बनाए हुए है। यह स्वादिष्ट, पौष्टिक और हल्के नाश्ते के रूप में बहुत लोकप्रिय है। मखाना को प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर माना जाता है। ये लो कैलोरी वाला होने के साथ लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भी होता है जो इसे डायबिटीज और वजन घटाने के लिए फायदेमंद बनाता है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण इसके सेवन से सेहत को कई प्रकार से लाभ मिल सकता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं पाचन से लेकर रक्तचाप, हड्डियों और मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने के लिए मखाना खाने के विशेष लाभ हैं। ये कई प्रकार के पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत भी है जिसकी हमें नियमित रूप से आवश्यकता होती है।

4 of 5
मखाना के एंटी-एजिंग गुण - फोटो : Adobe stock
एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है मखाना

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि मखाना में पाए जाने वाले कुछ यौगिकों में शक्तिशाली एंटी-एजिंग गुण होते हैं। अध्ययनों की समीक्षा के अनुसार, मखाने में कई अमीनो एसिड होते हैं जो अपने एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें ग्लूटामाइन, सिस्टीन, आर्जिनिन और मेथियोनीन शामिल हैं। उदाहरण के लिए, ग्लूटामाइन का उपयोग प्रोलाइन का उत्पादन करने के लिए किया जाता है, जो कोलेजन में पाया जाने वाला एक एमिनो एसिड है। त्वचा की नमी और लोच को बढ़ावा देने में इसे फायदेमंद माना जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है मखाना - फोटो : Freepik.com
डायबिटीज-हार्ट की समस्या में फायदेमंद

डायबिटीज हो या हार्ट के मरीज दोनों के लिए मखाना खाना लाभकारी हो सकता है। पशुओं पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि 4 सप्ताह तक मखाना अर्क खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में कमी आ सकती है। इन दोनों को ही हृदय रोगों का कारक माना जाता है। एक अन्य अध्ययन से पता चलता है कि मखाना हार्ट इंजरी के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने में भी आपके लिए फायदेमंद है।

लो-ग्लाइसेमिक और लो कैलोरी वाला होने के कारण मखाना खाना डायबिटीज में भी फायदेमंद हो सकता है। इससे शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा नहीं रहता है। 



----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें