Union budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार (1 फरवरी 2025) को लोकसभा में रिकॉर्ड लगातार आठवां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट विकास की रफ्तार बढ़ाने, समग्र विकास करने, निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने, घरेलू संवेदनाओं को मजबूत करने और मध्यम वर्ग की खर्च करने की क्षमता को बढ़ाने की कोशिशों का हिस्सा है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास को लेकर भी बजट में कई सारी घोषणाएं की गई हैं। मखाना का उत्पादन और उसके प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड बनाने, मेडिकल स्नातक और स्नातकोत्तर सीटें बढ़ाने सहित कई घोषणाएं की गई हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।