कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट फिलहाल दुनियाभर के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बना हुआ है। भारत के संदर्भ में बात करें तो इस वेरिएंट के कारण रोजाना संक्रमण के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 2.68 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं ओमिक्रॉन से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 6 हजार के पार चला गया है। अध्ययनों में ओमिक्रॉन के संक्रमण को काफी हल्का माना जा रहा है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस खतरे से लगातार बचाव करते रहने की अपील कर रहे हैं।
दुनियाभर में ओमिक्रॉन के जारी कहर के बीच यूके में इस वेरिएंट के उपवंश BA.2 के बारे में पता चला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस उपवंश में कई ऐसे बदलाव हैं जो इसकी संक्रामकता को बढ़ा सकते हैं, इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार नए मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। अध्ययनों में ओमिक्रॉन के तीन उपवंश BA 1, BA.2 और BA.3 के बारे में पता चलता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि BA.2 उपवंश की प्रकृति किस तरह की मानी जा रही है और क्या यह और बड़ा खतरा बन सकता है?