फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: पाचन तंत्र को रखना चाहते हैं ठीक, तो ये टिप्स हो सकते हैं बेहद मददगार

Wed, 20 Oct 2021 11:43 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाचन को ठीक करने के उपाय - फोटो : Pixabay
हम सभी बचपन से ही सुनते आ रहे हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पाचन का स्वस्थ रहना सबसे आवश्यक होता है। कई लोग स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन तो करते हैं फिर भी उनमें आवश्यक पोषक तत्वों की कमी बनी रहती है। विशेषज्ञों के मुताबिक पाचन तंत्र के ठीक से इन पोषक तत्वों को अवशोषित न कर पाने के कारण ऐसी दिक्कतें हो सकती हैं। सिर्फ सही खाने का मतलब यह नहीं है कि आपको शरीर को काम करने के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मिल रहे हैं। पाचन तंत्र द्वारा भोजन का अवशोषण होना इसके लिए सबसे आवश्यक होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जब तक भोजन का पाचन ठीक से नहीं होगा तब तक बृहदान्त्र उससे पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। पाचन में गड़बड़ी के कारण पेट की खराबी, गैस, मतली, कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के साथ भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने में सहायक हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पका हुआ भोजन ही करें - फोटो : iStock
ताजा और पका हुआ भोजन ही करें
पाचन को ठीक रखने के लिए सबसे आवश्यक है कि हमेशा गर्म और ताजा पके हुए भोजन का ही सेवन करें। इस तरह के भोजन का पाचन आसान होता है। वहीं ठंडा या फ्रिज से सीधे बाहर निकालकर किया जाने वाला भोजन पाचन शक्ति को कम कर देता है। भोजन का पाचन कम होने से तमाम प्रकार के पाचन संबंधी विकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
भूख लगने पर खाएं खाना - फोटो : iStock
भूख लगे तभी करें भोजन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो बिना मन के भोजन या नाश्ता न करें। भोजन के लिए एक शेड्यूल का पालन करने की कोशिश करें, ताकि आपको हर दिन एक ही समय पर भूख लगे। इतना ही नहीं थाली में हर तरह की सब्जियों और अनाजों को शामिल करें। भोजन के ठीक पाचन को सुनिश्चित करने के लिए रोजाना एक ही समय पर भोजन करें।

4 of 5
खाने को खूब चबाएं - फोटो : iStock
भोजन को खूब चबाएं
पाचन की प्रक्रिया मुंह से शुरू होती है। हमारे दांत भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देते हैं जिससे पाचन एंजाइम के लिए इसका और अधिक ब्रेकडाउन करना आसान हो जाता है। भोजन को अच्छी तरह से चबा कर खाने से पोषक तत्वों का अवशोषण आसानी से हो सकता है, इसलिए भोजन करते समय जल्दबाजी न करें और अच्छी तरह से चबाकर ही खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन के लिए जरूरी है अच्छा हाइड्रेशन - फोटो : istock
खूब पानी पिएं 
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है, सबसे बड़ी बात यह भोजन को पचाने में मदद करता है। शरीर में डिहाइड्रेशन होने से कब्ज, सिरदर्द और किडनी की पथरी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। निर्जलीकरण के कारण आपको बार-बार भूख लगने की समस्या हो सकती है। सुनिश्चित करें कि आप एक दिन में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। खाना खाने के कुछ देर बाद तक पानी न पीने की सलाह दी जाती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें