फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: डेंगू में दवाओं के साथ खा सकते हैं ये चार चीजें, मिलेगा जल्द आराम

Wed, 17 Nov 2021 11:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेंगू के मरीज क्या खाएं - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को किसी न किसी तरह से प्रभावित किया। कोई खुद, तो किसी के परिवार के लोग इस वायरस की चपेट में आए। ऐसे में कई तरह की तकलीफों का सामना लोगों को करना पड़ा है। मौजूदा समय में हालात पहले से ठीक होते तो नजर आ रहे हैं, लेकिन अब भी कोरोना के रोजाना आने वाले केस हर किसी को डरा जरूर रहे हैं। इन सबके बीच देश में डेंगू के बढ़ते मामलों ने भी हर किसी को परेशान कर रखा है। देखा जा रहा है कि बाकी समय के अलावा डेंगू इस बार काफी तेजी से फैल रहा है। पहले बुखार और फिर धीरे-धीरे कमजोरी के बाद प्लेटलेट्स गिरनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि डेंगू बुखार में दवा के साथ ही कुछ चीजों का सेवन भी किया जाए, जो आपको फायदा दे सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
डेंगू के मरीज क्या खाएं - फोटो : Pixabay
गाजर खा सकते हैं
  • गाजर का सेवन डेंगू में फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व डेंगू के मरीजों में गिरती प्लेटलेट्स को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। आप इसका सलाद और जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेंगू के मरीज क्या खाएं - फोटो : iStock
किशमिश का करें सेवन
  • आयरन की मात्रा को बेहतर करने के लिए किशमिश का सेवन करने से फायदा होता है। इससे प्लेटलेट्स काउंट बढ़ने में मदद मिलती है। आप दलिए में किशमिश डालकर इनका सेवन कर सकते हैं।

4 of 5
डेंगू के मरीज क्या खाएं - फोटो : Pixabay
अनार का जूस
  • शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार काफी फायदेमंद होता है। आप बाजार में मिलने वाले अनार के जूस की जगह पर घर पर ताजा जूस निकालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे डेंगू के मरीज की प्लेटलेट्स बढ़ने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेंगू के मरीज क्या खाएं - फोटो : Pixabay
लहसुन खा सकते हैं
  • हम खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए और उसमें तड़का लगाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में डेंगू का मरीज अगर लहसुन का सेवन करता है, तो ये उसके प्लेटलेट्स के काउंट को बढ़ाने में मदद करता है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें