प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by
Ms. Priya Pandey
हर साल की तरह इस साल भी सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और सुबह-शाम अच्छी ठंड हो रही है। जहां घरों में एसी, कूलर चल रहे थे, तो वहीं अब इनकी जगह रजाई-कंबल ने ले ली है। लोग जैकेट जैसे कई गर्म कपड़े पहन रहे हैं, ताकि वो ठंड से बच सके। वहीं, इस मौसम में लोग आग जलाकर भी उसके आसपास बैठते हैं, ताकि शरीर को गर्मी दी जा सके। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अगर सच में सर्दी से बचना है, तो आपको अंदरूनी रूप से मजबूत होना पड़ता है? ऐसे में जरूरी है कि कुछ ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जो हमें ठिठुरती ठंड से बचाने में मदद कर सके। साथ ही सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों में भी राहत दे सके।
तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका आप सेवन कर सकते हैं...