फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके भी पैरों में रहती है जलन और दिखते हैं ये लक्षण तो तुरंत मिले डॉक्टर, इस बीमारी के हैं संकेत

Thu, 28 Feb 2019 10:05 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
burn in leg
पैरों में जलन कई बीमारियों का लक्षण हो सकती है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित करती है। कई बार यह जल्दी समाप्त हो जाती है और कई बार काफी लंबे समय तक भी आपको जलन का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या में अकसर पैरों में लालिमा, सूजन और तापमान बढ़ जाता है। सामान्य थकान और अधिक परिश्रम पैर जलन का सबसे आम कारण हैं। पैरों में जलन की वजह कुछ और भी हो सकती है। जैसे कि विटामिन बी, फोलिक एसिड या कैल्शियम की कमी भी इसके कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं पैरों के जलन के अन्य कारण क्या हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
burn in leg
हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी पैरों में जलन हो सकती है। उच्च रक्तचाप के कारण रक्त परिसंचरण में परेशानी होती है। इससे त्वचा के रंग में परिवर्तन पैरों की पल्स रेट में कमी और हाथ-पैरों के तापमान में कमी होती है। जिससे पैरों में जलन की समस्या महसूस हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
burn in leg
थायराइड हार्मोन का कम स्तर शरीर में सभी प्रक्रियाओं के धीमा होने का कारण बनती है। जब हाथों पैरों को खून का एक सामान्य प्रवाह प्राप्त नहीं होता है, तो वॉटर रिटेंशन के कारण सूजन आ जाती है। यह संचित तरल पदार्थ नसों में अतिरिक्त दबाव से दर्द और पैर में जलन का कारण बनता है।

4 of 5
burn in leg
हालांकि पैरों में जलन कई प्रकार की संक्रामक रोगों का प्रमुख लक्षण हो सकता है, लेकिन यह न्यूरोपैथी के कारण भी हो सकता है। कुछ बीमारियां जैसे कुछ एचआईवी/एड्स, लाइम रोग और ग्यूलियन बैरे में पैरों की समस्याएं शामिल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
burn in leg
ज्यादातर लोगों में पैरों में जलन का मुख्य कारण डायबिटीज होता है। ऐसे लोगों में इस बीमारी के निदान के लिए किसी अतिरिक्त परीक्षण की जरूरत नहीं पड़ती और उपचार कर रहा डॉक्टर इस स्थिति पर तुरंत नियंत्रण कर लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें