फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अगर फांस या कांटा लग जाए तो उसे निकालने के लिए करें ये उपाय

Sun, 13 Sep 2020 01:58 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 5
कांटा चुभने पर क्या करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

कांटा होता तो बहुत छोटा है, लेकिन चुभने पर बहुत तेज दर्द होता है। जिस जगह पर कांटा या फांस चुभती है, जब तक कांटा न निकले उस जगह पर चुभन होती रहती है। बागवानी करते समय या कोई और काम करते समय हमें कभी हाथ या पैर में कांटा चुभ जाता है। इसलिए बागवानी का काम करते समय या नंगे पैर टहलते समय ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा समय तक कांटे के न निकलने से संक्रमण हो सकता है। कांटे को निकालने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं जिससे आप कांटे को आसानी से निकाल सकते हैं। 

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कांटा चुभने पर बिना रगड़े उस जगह को अच्छी तरह से साबुन से साफ करें। कपड़े से पोंछने के बाद अगर कांटा दिख रहा है तो ट्विंजर से कांटे को सावधानीपूर्वक पकड़कर निकालें। ज्यादातर लोग कांटा निकालने के लिए सूई या पिन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे संक्रमण हो सकता है इसलिए सूई या पिन को पहले एंटीसेप्टिक से साफ करें। ट्विंजर को भी पहले साफ कर लें।

 

3 of 5
बेकिंग सोडा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अगर आपके हाथ में फांस चुभ गई है और दिखाई नहीं दे रही है तो बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट की तरह बना लें। इस पेस्ट को फांस लगने वाली जगह पर लगाकर पट्टी बांध दें। पट्टी को एक दिन के लिए ऐसे ही बंधा रहने दें। उसके बाद पट्टी खोलकर देखें आपको फांस साफ नजर आने लगेगी। जिससे आप आसानी से फांस को बाहर निकाल सकते हैं।

4 of 5
सेंधा नमक - फोटो : Social Media

सेंधा नमक से भी कांटा निकालने में आसानी होती है। अगर कांटा दिख नहीं रहा है तो सेंधा नमक को पानी में मिलाकर उस जगह को धोएं जहां पर कांटा चुभा है। इससे कांटा नजर आन लगेगा। ट्विंजर से कांटे को बाहर निकाल लें। अगर आपको दर्द हो रहा है तो सेंधा नमक की पट्टी करते रहें कांटा खुद ही निकल जाएगा।

विज्ञापन

5 of 5
कांटा निकालने के लिए केले के छिलके का उपयोग करें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

फांस को निकालने के लिए केले के छिलके को उस जगह पर हल्के हाथों से मलें। उसके बाद केले के छिलके को रखकर पट्टी बांध दें। इससे फांस बाहर आ सकती है। अगर आपको ज्यादा परेशानी है तो किसी डॅाक्टर को दिखा लें। ज्यादा दिनों तक फांस या कांटा न निकलने पर आपको परेशानी हो सकती है।

Next
AU ऐप में पढ़ें