फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपी के मरीजों को कोरोना से है जान का खतरा, शुगर वालों को भी सतर्क रहना है जरूरी

Fri, 04 Dec 2020 02:54 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं

वैसे तो यदि आपको कोई भी बीमारी पहले से है तो कोरोना के होने की संभावना सामान्य लोगों की तुलना में थोड़ी बढ़ जाती है। लेकिन यदि उच्च रक्तचाप और शुगर की समस्या है तब तो आपके शरीर के रोग-प्रतिरोधक क्षमता काफी हद तक कमजोर हो सकती है, जो कि वर्तमान में किसी खतरे से कम नहीं है। द लांसेंट जर्नल के एक अध्ययन के मुताबिक जिन्हें उच्च रक्तचाप है, कोरोना वायरस से उनकी जान जाने तक की संभावनाएं रहती हैं। यह शोध मरे हुए लोगों पर हुआ था जिसमें सबसे अधिक मरीज पहले से उच्च रक्तचाप का शिकार थे। शुगर वाले मरीजों के लिए बहुत जरूरी है कि वे अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं अन्यथा उनके लिए भी जोखिम तो है ही। अगली स्लाइड्स से जनिए किन उपायों से उच्च रक्तचाप और शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।

 

विज्ञापन

2 of 6
दिन की शुरूआत योग से करें - फोटो : facebook

योग
सबसे पहले तो दिन की शुरूआत योग से करें। उच्च रक्तचाप और शुगर, दोनों के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है योग करना। शुगर की समस्या में पवनमुक्तासन, नौकासन, वज्रासन बेहद लाभदायक हैं। उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए शवासन, सुखासन, बालासन करना बहुत जरूरी है। इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे।

विज्ञापन

3 of 6
हरी सब्जियां, लहसुन, दही और नाश्ते में ओट्स खाना शुरू करें

क्या खाएं-
यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो हरी सब्जियां, लहसुन, दही और नाश्ते में ओट्स खाना शुरू करें। ऐसा करने से रक्तचाप नियंत्रित रहेगा। शुगर के मरीज अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखें। प्रतिदिन केला, साबुत अनाज, कच्चा नारियल, छाछ आदि का सेवन करें। शुगर को नियंत्रण में रखना बेहद जरूरी है।

4 of 6
अंगूर खट्टे होते हैं लेकिन उनका सेवन भी न करें - फोटो : Pixabay

क्या न खाएं-
उच्च रक्तचाप और शुगर के मरीज ये तो जानते हैं कि उन्हें क्या खाना है लेकिन कोरोनाकाल में बहुत जरूरी है कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि क्या नहीं खाना है। शुगर के मरीज गलती से भी मीठे फल और सूखे मेवे का सेवन न करें। अंगूर खट्टे होते हैं लेकिन उनका सेवन भी न करें। उच्च रक्तचाप के मरीज सर्दियों में भी चाय, कॉफी का सेवन कम ही करें। डेयरी उत्पाद का भी सेवन न करें।

विज्ञापन

5 of 6
आंवला, पालक और अदरक का सेवन नियमित रूप से करें - फोटो : file photo

ऐसे बढ़ाएं रोग-प्रतिरोधक क्षमता-
विटामिन सी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए शुगर और उच्च रक्तचाप के मरीज आंवला, पालक और अदरक का सेवन नियमित रूप से करें। गिलोय के प्रतिदिन सेवन से आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। सर्दियों में थोड़ी- थोड़ी मात्रा में आयुर्वेदिक काढ़े का भी सेवन करें। हल्दी वाले दूध का भी रात को सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच करने पर यदि परिवर्तन नजर आ रहा है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें - फोटो : amar ujala

न करें लापरवाही
सामान्य दिनों में यदि शुगर, ब्लड प्रेशर में थोड़ा बहुत परिवर्तन आता है तो हम उसे हल्के में ले लेते हैं लेकिन इन दिनों ऐसा करना किसी खतरे से खाली नहीं है। जांच करने पर यदि परिवर्तन नजर आ रहा है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। समस्या कम रहेगी तो आसानी से नियंत्रित होगी, बढ़ जाने पर वो शरीर को और नुकसान ही पहुंचाएगी जो कि वर्तमान समय के हिसाब से बहुत खतरनाक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें