फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी का बहुत ज्यादा सेवन कहीं आपको न कर दे संतान सुख से वंचित, इन आदतों को भी तुरंत छोड़ दें

Sat, 03 Apr 2021 06:41 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
infertility
माता-पिता बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत पल होता है। कुछ दंपत्तियों के लिए यह आसान होता है जबकि कुछ तमाम कोशिशों के बाद भी माता-पिता बनने का सुख प्राप्त नहीं कर पाते हैं। एक आंकड़े के अनुसार दुनियाभर में 15 फीसदी दंपत्तियां बांझपन की शिकार हैं यानी कि किन्हीं कारणवश वह बच्चा पैदा नहीं कर पा रहे हैं। इसके वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, विशेषज्ञों की मानें तो कई तरह की बीमारियां, ड्रग्स का सेवन, आनुवंशिकता, जीवन शैली की खराब आदतें या कुछ रसायनों के बहुत ज्यादा संपर्क में आने के कारण भी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो जाती है। इसके अलावा हमारी कुछ आदतें भी हमें इस सुख से दूर कर सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जो प्रजनन क्षमता को कमजोर कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कॉफी का बहुत ज्यादा सेवन
कॉफी भले ही रोजाना के काम से होने वाली थकान को दूर करने का बेहतर उपाय हो सकती है लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन नुकसानदायक होता है। यदि आप एक दिन में तीन से चार कप कॉफी पीते हैं तो सावधान हो जाएं, यह आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार कॉफी का अत्यधिक सेवन शुक्राणु उत्पादन को बाधित कर सकता है। महिलाओं के लिए परिणाम और भी गंभीर हैं। कॉफी का ज्यादा सेवन गर्भपात के खतरे को भी दोगुना कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धूम्रपान
हम सभी नियमित रूप से धूम्रपान के दुष्प्रभाव से अवगत हैं। यह न केवल आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है साथ ही इससे अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं धूम्रपान करना पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में धूम्रपान के कारण बांझपन का खतरा अधिक होता है। धूम्रपान, महिलाओं में जल्दी रजोनिवृत्ति ला सकता है वहीं यह पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता को कम कर सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घरों में इस्तेमाल होने वाले रसायन
कुछ विशेष प्रकार के रसायनों, प्रदूषकों, कीटनाशकों आदि के संपर्क में आने से भी प्रजनन क्षमता घट सकती है। डेटा के मुताबिक इन हानिकारक रसायनों के संपर्क में आने से आपके गर्भधारण की संभावना 29 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इसलिए किराने की खरीदारी करते समय उन वस्तुओं की तलाश करें जो पीसीबी, थैलेट और फुरन से मुक्त हों, क्योंकि ये आमतौर पर बांझपन से जुड़े होते हैं। इनका प्रयोग घरेलू सफाई के उत्पादों में ज्यादा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stress
तनाव
जब तनाव का विषय आता है, तो हम अक्सर इसे आधुनिक जीवन का एक हिस्सा मानते हुए नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जब आप और आपका साथी गर्भधारण करने की कोशिश कर रहे हों, तो तनाव के स्तर को ध्यान में रखना चाहिए। तनाव, बांझपन के प्रमुख कारणों में से एक है। तनाव वाले हार्मोन के स्तर में वृद्धि पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रजनन प्रणाली को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें