प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बवासीर दो तरह की होती है। पहली खूनी बवासीर, जिसमें किसी तरह का दर्द तो नहीं होता लेकिन मलत्याग करते समय खून आता है। जबकि दूसरी बादी बवासीर होती है, जिसमें पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याएं बनी रहती है और जलन व खुजली होती रहती है। साथ ही इसमें असहनीय दर्द भी होता है। बवासीर होने के लक्षणों की बात करें तो इसमें कई लक्षण शामिल हैं। जैसे- शौच के बाद पेट साफ ना होने का एहसास होना, शौच के वक्त काफी ज्यादा दर्द होना, गुदा के आसपास सूजन रहना, खुजली रहना और लालीपन आना, बार-बार मल त्यागने की इच्छा होना और गुदा के आसपास कठोर गांठ जैसा महसूस होना एवं उसमें दर्द होना आदि।