फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आ सकते हैं बड़े काम

Fri, 25 Dec 2020 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
समय-समय पर हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं होती रहती हैं, जिनमें से ज्यादातर परेशानी पेट से ही शुरू होती हैं या फिर पेट से जुड़ी होती हैं। जैसे- एसिडिटी, जो कि एक आम समस्या है। इसके होने के पीछे दो कारण माने जाते हैं, पहला मसालेदार खाने का सेवन करना और दूसरा व्यायाम ना करना। अगर आपको तंदुरुस्त रहना है तो फिर पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही पेट की समस्याओं से भी छुटकारा पाना होगा। वहीं, एसिडिटी के समय बहुत लोगों को ये नहीं पता होता कि हमें कौन सी चीजें खानी चाहिए और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आप एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो फिर आपको सबसे पहला काम ये करना चाहिए कि कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अगर आप कॉफी कम मात्रा में पीते हैं तो इससे एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद मिल सकती है। क्योंकि जब व्यक्ति कॉफी पीता है तो उसके पेट में ज्यादा मात्रा में एसिड बनता है, जिसके बाद ये एसिड व्यक्ति के शरीर के एस्केगस में वापस आकर प्रवाहित हो सकता है। वहीं, कॉफी में कैफीन भी पाया जाता है, जो आपके एसोफेजियल स्फिंटकर को भी शिथिल कर देता है। इसलिए अगर आप कॉफी का काफी ज्यादा सेवन करते हैं, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
हमारे खाने से लेकर कई स्वादिष्ट मिष्ठानों तक, आपको हर जगह बड़ी ही आसानी से छोटी हरी इलायची देखने को मिल जाएगी। हरी इलायची कई गुणों से भरपूर होती है, जो हमारे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाती है। ऐसे में अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो ये इलायची आपकी काफी मदद कर सकती है। जब भी आपके पेट में जलन या फिर एसिडिटी हो तो आपको एक-दो इलायची अपने मुंह में रख लेनी चाहिए, और फिर इन्हें चबाते रहें। ऐसा करने से आपको एसिडिटी की समस्या में काफी आराम मिल सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पुदीने का सेवन हम अपने घरों में चटनी या फिर जलजीरा के रूप में करते हैं। इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन, मेंथोल, वसा, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, आयरन आदि हमारे शरीर को अनेक फायदे पहुंचाते हैं। पुदीना एसिडिटी को भी दूर करने में काफी कारगर माना जाता है। आपने अगर मसालेदार भोजन खाया है, तो आपके पेट में जलन हो सकती है। ऐसे में इस जलल को शांत करने का काम पुदीने के पत्ते कर सकते हैं। साथ ही पानी में नींबू और पिसे हुए पुदीना को काले नमक के साथ मिलाकर पिएं। इससे आपको एसिडिटी में काफी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंवला में कई गुणकारी फायदे होते हैं। जैसे, ये कैंसर से बचाव करने में मदद करता है, वजन कम करने में लाभकारी होता है, अल्सर की रोकथाम के लिए कारगर साबित होता है आदि। इसी तरह आंवला एसिडिटी की समस्या में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इस दौरान आंवले का सेवन काले नमक के साथ करने से काफी फायदा मिल सकता है। इसके अलावा आंवले का मुरब्बा और आंवले की कैंडी खाना भी शरीर को कई अन्य फायदे देता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें