भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या अब एक करोड़ एक लाख 47 हजार से भी अधिक हो गई है। हालांकि यहां सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। अब तक देश में 96 लाख 93 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इससे कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 95.75 फीसदी हो गई है। लेकिन ब्रिटेन में मिले वायरस के एक नए स्ट्रेन (प्रकार) ने चिंता काफी बढ़ा दी है। ऐसे में मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि यह नया स्ट्रेन इतनी तेजी से क्यों फैल रहा है, यह जहां भी फैलेगा, वहां क्या परिणाम देखने को मिल सकते हैं, इसपर वैक्सीन प्रभावी होगी या नहीं? चूंकि अब तक भारत में किसी भी वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी तो नहीं मिली है, हालांकि कहा जा रहा है कि जल्द ही किसी न किसी वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी, लेकिन अगर मान लीजिए कि कई वैक्सीन एक साथ आएंगी तो उनमें से कौन सी लें, यह कैसे तय किया जा सकता है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब...