हम अपने भोजन में लहसुन का उपयोग तो करते ही हैं, जो कि कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन कई रूपों जैसे- पाउडर, तेल, नमक आदि में उपलब्ध है। जहां एक तरफ लहसुन हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये हमें कई गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रखने व बचाने का काम भी करता है। हालांकि, कई लोगों को लहसुन खाना पसंद नहीं होता है, लेकिन अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो आप लहसुन की चाय का सेवन कर सकते हैं। ये आपको निरोगी रखने में काफी मदद कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।