फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये चार तरह की चाय, मिलते हैं कई गजब के फायदे

Tue, 14 Sep 2021 05:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये चार तरह की चाय - फोटो : iStock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

हम भारतीय चाय के काफी शौकीन होते हैं और हर किसी मौके पर चाय का सेवन जरूर करते हैं। सुबह उठते ही ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं और कई लोग तो रात को सोते समय भी चाय पीते हैं। यही नहीं, घर में मेहमान आए हों या फिर बाहर कहीं दोस्त मिले हों। हर जगह ही लोग चाय जरूर पीते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कुछ हर्बल चाय हमारी डायबिटीज की बीमारी में काफी मदद कर सकती है? शायद नहीं, लेकिन आपको बता दें कि कुछ हर्बल चाय हैं जो डायबिटीज से पीड़ित मरीज की शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद करती हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो आप इनका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ हर्बल चाय के बारे में बताते हैं, जो डायबिटीज पीड़ित मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये चार तरह की चाय - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी
  • ग्रीन टी पीने से ये शरीर की सूजन को कम करती है, इंसुलिन को नियंत्रण में रखती है और साथ ही डैमेज सेल्स को ठीक करने का काम भी ये करती है। ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट आपको ये फायदे देने का काम करते हैं। इसलिए आपको रोजाना सुबह ग्रीन टी पीनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये चार तरह की चाय - फोटो : Pixabay
दालचीनी की चाय
 
  • आप दालचीनी की चाय तैयार कर सकते हैं और इसका नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। ये मोटापे को कम करती है, और इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट डायबिटिक लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए आप इसका सेवन रोजाना कर सकते है।

4 of 5
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये चार तरह की चाय - फोटो : Pixabay
गुड़हल की चाय
  • आप गुड़हल की चाय का सेवन कर सकते हैं, जो कि तिखी और मीठी दोनों होती है। गुड़हल में ऑर्गेनिक एसिड, पोलीफिनॉल, एंथोसायनिन और एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इंसुलिन के रजिस्टेंट को बेहतर करने का काम करते हैं। इससे व्यक्ति का ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इसिलए इस चाय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये चार तरह की चाय - फोटो : iStock
ब्लैक टी
  • ब्लैक टी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेट गुण ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। वहीं, ब्लैक टी का सेवन नियमित रूप से करने से ये इंसुलिन के लेवल को भी नियंत्रित करती है। आप रोजाना 2-3 ब्लैक टी पी सकते हैं।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें