फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से करना है बचाव, तो खाएं ये चार चीजें, मिलेगी सुरक्षा

Mon, 22 Nov 2021 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके - फोटो : iStock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

हमारे आसपास मौजूद कई तरह की बीमारियां हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से हमें बीमार कर सकती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम अपना विशेष ध्यान दें। इसके लिए एक अच्छी दिनचर्या को अपनाना, समय-समय पर अपना चेकअप करवाना, व्यायाम करना और खानपान जैसी अन्य चीजों का भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। जैसे- वायु प्रदूषण, हमारे आसपास दिखने वाला प्रदूषण भले ही हमें खुली आंखों से कम लगे, लेकिन ये हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी होता है। ऐसे में हमें मास्क पहनना चाहिए, घर से कम बाहर निकलना चाहिए जैसी अन्य बातों का भी ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन इन सबके अलावा हमें अपने खानपान का भी विशेष ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि वायु प्रदूषण की वजह से हम कई तरह की बीमारियों से घिर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसे में आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं, जो आपको फायदा दे सके। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay
शहद
  • वायु प्रदूषण की वजह से खांसी और गले में खराश हो सकती है। इसलिए इनमें राहत पाने के लिए आप शहद का सेवन कर सकते हैं। रात को सोने से पहले और दिन में आप शहद का सेवन कर सकते हैं। आप इसे काली मिर्च पाउडर और भुने हुए अदरक के साथ भी खा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay
नींबू पानी
  • वायु प्रदूषण से कई तरह की एलर्जी होने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए इससे बचने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से लाभ मिल सकता है। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

4 of 5
वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay
शहद वाली हर्बल चाय
  • वायु प्रदूषण से खांसी जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। इसलिए आप को करना ये है कि हर्बल चाय में लगभग दो चम्मच शहद डालना है और फिर इसका सेवन भी करना है। दिन में कम से कम दो बार इसका सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay
मुरब्बा
  • आप लहसुन या शहद के मुरब्बे का भी सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ मिल सकता है। लहसुन और शहद में पाए जाने वाले औषधीय गुण शरीर को कई फायदे देने का काम करते हैं।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें