जब हमारे शरीर के किसी हिस्से में चोट लगती है तो हम दर्द के मारे करहा जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक महिला को हर महीने तीन से पांच दिन तक बेहद पीड़ा से गुजरना पड़ता है, क्योंकि महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं। इस दौरान उन्हें मन मचलाना, सिर में दर्द, पेट में दर्द जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इस दर्द को दूर करने के लिए महिलाएं कई उपाय करती हैं, लेकिन कई बार ये भी काम नहीं आते। तो चलिए आपको कुछ ऐसी जादुई चाय के बारे में बताते हैं, जिन्हें पीने से आपको दर्द में काफी आराम मिल सकता है।