फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन संबंध से फैलती है ये जानलेवा बीमारी, जोड़ों में दर्द और भूख न लगना हैं लक्षण, हो जाएं सावधान

Mon, 02 Mar 2020 12:22 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या आपको भी कभी छाले हुए हैं। कई बार मुंह में अगर छाले हो जाते हैं तो हमारा खाना-पीना मुहाल हो जाता है। छाले दर्दनाक होते हैं, लेकिन जब छालों में दर्द ही न हों, तो यह और गंभीर हो सकता है। जी हां, ऐसे दर्दरहित छाले केवल मुंह में नहीं बल्कि योनि, गुदा और मलाशय में भी हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं यौन संचारित संक्रमण सिफिलिस यानी की उपदंश की। जिस तरह खानपान में लापरवाही की वजह से मुंह में छाले होते हैं, उसी तरह यौन संबंध में लापरवाही यौनांग में छाले का कारण बनते हैं। आइए, जानते हैं इस खतरनाक बीमारी के बारे में विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 11
Sex Disease by Bacteria - फोटो : Pixabay
सिफिलिस टी पैलिडम बैक्टीरिया द्वारा फैलने वाला संक्रमण है, जो त्वचा पर होने वाले सिफिलिटिक छाले और श्लेष्मा झिल्ली में ट्रांसफर हो जाता है। यह ऐसा यौन संक्रमण है, जिसका समय से इलाज नहीं कराए जाने पर गंभीर रूप धारण कर लेता है और फिर यह और ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 11
Sex Disease by Bacteria - फोटो : Pixabay
सिफिलिटिक छालों से संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संपर्क के माध्यम से भी इसका संक्रमण फैलता है। मौखिक(ओरल), गुदा और योनि संबंधित यौन संबंधों के दौरान इस बीमारी के फैलने की ज्यादा संभावना होती है। जानकर आश्चर्य होगा कि यह संक्रमण चुंबन के माध्यम से भी फैल सकता है। हालांकि बहुत ही कम मामलों में ऐसा होता है।

4 of 11
बैक्टीरिया - फोटो : Social media
मुंह, त्वचा, जननांगों या मलाशय की सतह पर होने वाला दर्दरहित छाला इस संक्रमण का पहला संकेत है। कई बार ये छाले अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन यदि इलाज न किया जाए तो बैक्टीरिया शरीर में ही रह जाते हैं, जोकि आगे चलकर खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षणों के बारे में:
  • इस रोग का यह पहला लक्षण है- अल्सर या घाव। पुरुषों के लिंग में जबकि महिलाओं के गर्भाशय, योनि या फिर इन दोनों अंगों के बाहरी हिस्से पर अल्सर हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • आपको बुखार, गले में खराश भी इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा लंबे समय तक कमजोरी और बेचैनी भी हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 11
joint pain
  • बुखार और गले में खराश के अलावा शरीर के विभिन्न हिस्सों के मांसपेशियों में और खासकर जोड़ों में भी दर्द हो सकता है।

8 of 11
hair fall - फोटो : social media
  • बाल झड़ना भी इसके लक्षणों में से है। सिफलिस के दूसरे चरण में न केवल आपके सिर के, बल्कि आइब्रो और पलकों के बाल भी झड़ सकते हैं।

9 of 11
diet
  • भूख ना लगना भी सिफलिस का एक लक्षण है। इस बीमारी के बढ़ने पर वजन कम होने लगता है और इन्फेक्शन के फैलने से आपको भूख भी नहीं लगती है।

10 of 11
eye - फोटो : pixa
  • इस बीमारी में आंखों की रोशनी पर भी असर होता है। कई मामलों में बैक्टीरिया के कारण ऑप्टिक डिस्क में सूजन हो सकती है और कुछ बेहद गंभीर मामलों में यह अंधेपन का कारण भी बन सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
medicine - फोटो : pixa
उपचार:
  • शुरुआती चरणों में सिफिलिस का उपचार पेनिसिलिन से संभव है।
  • यह एंटीबायोटिक दवा सिफलिस का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को मार सकती है। जिन्हें पेनिसिलिन से एलर्जी हैं, उन्हें डॉक्टर दूसरी एंटीबायोटिक सुझाते हैं।
  • एक साल से ज्यादा समय से संक्रमित व्यक्ति को पेनिसिलिन या अन्य एंटीबायोटिक की अतिरिक्त खुराक की जरूरत पड़ती है।

नोट: इस मामले में डॉक्टर से सलाह लेना ज्यादा उचित होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें