जानलेवा है हार्ट अटैक की स्थिति
- फोटो : Pixabay
इन संकेतों पर भी ध्यान दें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हार्ट अटैक की स्थिति में शरीर में कई तरह की दिक्कतों का अनुभव हो सकता है। आमतौर पर हम सभी ऐसे संकेतों को सामान्य मानकर इग्नोर कर देते हैं, हालांकि ऐसा करना बड़ी मुसीबतों को जन्म दे सकता है। इन लक्षणों को लेकर भी सभी लोगों के विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए।
- छाती या बाहों में दबाव, जकड़न या दर्द जैसा अनुभव होना।
- छाती में दर्द की अनुभूति जो आपके गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकती है।
- मतली, अपच या पेट दर्द की समस्या।
- सामान्य रूप से सांस लेने में दिक्कत महसूस होना।
- अधिक पसीना आना या लगातार थकान महसूस होते रहना।
- चक्कर आना।
--------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला के हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।