फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 गलत आदतों की वजह से हो सकते हैं साइटिका के दर्द के शिकार

Mon, 27 Apr 2020 07:18 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सायटिका - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में इंसान की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि न चाहते हुए भी उसे कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संसाधनों से बढ़ते सुविधाओं के कारण दिन पर दिन शारीरिक श्रम में कमी आ रही है, जिसकी वजह से कई बीमारियां जन्म ले रही हैं। साइटिका का दर्द भी इनमें से एक है। साइटिका में दर्द साइटिका नस में सूजन या किसी परेशानी के कारण पैदा होती है। साइटिका एक नस होती है, जो कुल्हे से लेकर पैर के पिछले हिस्से से होते हुए एड़ी तक जाती है। अधिक समय तक इस दर्द के बने रहने से स्थिति और भी खराब हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे, जिसके वजह से यह समस्या बढ़ती है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
टाइट कपड़े पहनना
फैशनेबल और टोन्ड लुक के लिए लोग आजकल टाइट जींस पहन रहे हैं। लेकिन टाइट कपड़ा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शरीर से चिपके एकदम टाइट कपड़ों के कारण मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, जिसके वजह से साइटिका तंत्र को प्रभावित हो जाती है। ऐसे में बेहतर होगा कि ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचें।
विज्ञापन

3 of 6
जूते - फोटो : फाइल फोटो
जूते
साइटिका तंत्र के बारे में जानने के बाद आप इतना तो जरूर समझ गए होंगे कि आपके एड़ियों का संबंध सीधे आपके पीठ से है। ऐसे में गलत फुटवियर का चयन समस्या को बढ़ा सकता है। हाई हील्स या ऐसे जूते जिन्हें पहनने पर आप असहज महसूस कर रहे हैं साइटिका तंत्र को ट्रिगर करते हैं। लंबे समय तक गलत जूते पहनने से साइटिका तंत्र में खिंचाव हो सकता है।

4 of 6
पर्स - फोटो : फाइल फोटो
पीछे की जेब में फोन और पर्स
कई लोगों की अपने पैंट के पीछले पॉकेट में फोन या पर्स रखते हैं। अगर आपकी भी ये आदत है तो इसे तुरंत छोड़ दें। क्योंकि जब आप अपनी जेब में इन सभी चीजों के साथ रखकर बैठते हैं, तो यह पिरिफोर्मिस मसल्स को परेशान कर सकता हैं और जिसकी वजह से आप पिरिफोर्मिस सिंड्रोम भी हो सकता है। इसके नीचे साइटिका तंत्रिका स्थित है, जो इसके द्वारा भी दबाया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
तनाव - फोटो : Pixabay
ओवरस्ट्रेस और तनाव
तनाव या ओवरस्ट्रेस के वजह से भी आपकी साइटिका तंत्र प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि दर्द भावनाओं के कारण भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमर दर्द
बहुत अधिक बैठे रहना
गतिहीन जीवनशैली के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। बहुत अधिक बैठे रहने के वजह से भी साइटिका तंत्र प्रभावित हो सकता है। आपको 2-3 घंटे से अधिक लगातार नहीं बैठना चाहिए क्योंकि यह आपकी मांसपेशियों और इसके नीचे स्थित तंत्रिका पर जोर दे सकता है।

नोट: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। संबंधित बीमारी के लक्षण नजर आएं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें