संक्रमण के बचाव के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
निपाह संक्रमण से बचाव के उपाय
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक चूंकि वर्तमान में, निपाह वायरस के खिलाफ कोई टीका उपलब्ध नहीं है, ऐसे में इससे बचाव करना सबसे आवश्यक माना जाता है। संक्रमण से बचाव के लिए सुअर फार्मों की सफाई और कीटाणुशोधन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी प्रकोप का संदेह है, तो पशुओं को तुरंत बाहर कर देना चाहिए। चमगादड़ों के संपर्क वाली चीजों को छूने से बचना चाहिए। फलों- सब्जियों के इस्तेमाल से पहले उन्हें अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है।
--------------
स्रोत और संदर्भ:
Nipah virus infection
अस्वीकरण नोट: यह लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।