फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: स्वाइन फ्लू, कोरोना और जीका वायरस हैं बेहद खतरनाक, लक्षण से लेकर बचाव तक, यहां जानें सबकुछ

Wed, 03 Nov 2021 01:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू और जीका वायरस के लक्षण - फोटो : Amar ujala
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

हमारे आसपास कई तरह की बीमारियां लगभग हर वक्त मौजूद रहती हैं, जो हमें पलक झपकते ही अपना शिकार बना लेती हैं। जैसे इन दिनों कोरोना वायरस के बाद अब स्वाइन फ्लू और जीका वायरस का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत कई अन्य जगहों पर जीका के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में हर कोई इनसे डरा हुआ है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हर कोई अपना और अपने परिवार का बचाव करे, ताकि इन खतरनाक बीमारियों के संपर्क में न आ पाएं। ऐसे में स्वाइन फ्लू, जीका वायरस और कोरोना वायरस के लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इनके बचाव के तरीकों को भी जानना जरूरी है। तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू और जीका वायरस के लक्षण - फोटो : Amar ujala
स्वाइन फ्लू के लक्षण:-

-खांसी होना
-छींक आना
-गले में खराश होना
-थकान या कमजोरी होना
-नासिका मार्ग का ब्लॉक होना
-बुखार आना
-सिरदर्द होना
-ठंड लगना/ठंड लगकर बुखार आना
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू और जीका वायरस के लक्षण - फोटो : Amar ujala
स्वाइन फ्लू से बचाव के तरीके:-

-खांसते और छींकते समय मुंह को ढककर रखें
-खाना खाने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें
-मास्क पहनकर रखें
-साफ कपड़ों/रूमाल का इस्तेमाल करें
-भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें
-तुलसी और गिलोय का सेवन करें
-लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें

4 of 7
कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू और जीका वायरस के लक्षण - फोटो : Amar ujala
कोरोना के लक्षण:-

-बुखार आना
-गले में दर्द/गले का बंद होना
-नाक बहना
-दस्त
-सिरदर्द होना
-कमजोर होना
-सांस लेने में दिक्कत
-सीने में दर्द
-स्वाद और गंध का न पता चलना
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू और जीका वायरस के लक्षण - फोटो : Amar ujala
कोरोना से बचाव के तरीके:-

-मास्क पहनकर रखें
-भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
-सामाजिक दूरी बनाकर रखें
-हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहें
-समय-समय पर मास्क को बदलते रहें
-लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें
विज्ञापन

6 of 7
कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू और जीका वायरस के लक्षण - फोटो : Amar ujala
जीका वायरस के लक्षण:-

-शरीर पर लाल चकत्ते होना
-तेज बुखार आना
-आंखों में दिक्कत महसूस होना
-मांसपेशियों में दर्द होना
-शरीर के जोड़ों में दर्द
-शरीर में कमजोरी होना
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू और जीका वायरस के लक्षण - फोटो : Amar ujala
जीका वायरस से बचाव के तरीके:-

-घर में या अन्य जगहों पर पानी को जमा न होने दें
-मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
-पूरे कपड़े पहनें/शरीर का अधिकतम हिस्सा ढक कर रखें
-मच्छरों से दूर रहें
-घर के आसपास सफाई रखें
-लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें