फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: अपने कमजोर बच्चों को जरूर खिलाएं ये चार हेल्दी चीजें, कमजोरी और खून की कमी होगी जल्द दूर

Wed, 03 Nov 2021 09:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

आजकल के बच्चे कम उम्र से ही कई तरह की समस्याओं से गुजरते हैं, जिसके पीछे उनका अनहेल्दी खानपान शामिल होता है। बच्चे बाहर के जंक फूड खाते हैं, जिसमें बिल्कुल भी प्रोटीन नहीं होता है। ऐसे में बच्चों को प्रोटीन, विटामिन जैसे कई अन्य पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। हमारे हेल्दी खाने में पाए जाने वाले प्रोटीन में विभिन्न अमीनो एसिड से बने जटिल अणु होते हैं, और ये शरीर के विकास के लिए जरूरी होते हैं। ऐसे में बच्चों की डाइट में इनकी कमी की वजह से बच्चे कई तरह की दिक्कतों, जैसे- शरीर में कमजोरी, थकान और खून की कमी तक से जूझते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को हेल्दी भोजन दिया जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप क्या खा सकते हैं, ताकि आपकी समस्या दूर होने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दाल और चावल खाएं
  • दाल चावल एक पौष्टिक भोजन होता है, जो बच्चों के लिए काफी हेल्दी होता है। ये शाकाहारी भोजन प्रोटीन का स्त्रोत होता है। आप इसमें घी डालकर अपने बच्चों को खिला सकते हैं। इससे उन्हें काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नट और बीज
  • आप अपने बच्चों को नट और बीज दे सकते हैं। इनमें पाए जाने वाला वसा और प्रोटीन बच्चों के लिए काफी लाभकारी होती है। सुबह नाश्ते में आप अपने बच्चे को एक मुट्ठी मेवे दे सकते हैं या अगर वो घर से बाहर जा रहा है, तब भी वो इन्हें अपने साथ ले जा सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मछली
  • मछली बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होती है। आप सैल्मन, टूना, कॉड और मैकेरल जैसी मछलियों का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसलिए बच्चों की डाइट में आप मछली को शामिल करना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंडा
  • सर्दी का मौसम हो या फिर गर्मी का, आपको आसानी से अंडा मिल जाएगा। अंडे में प्रोटीन तो भरपूर होते ही हैं, साथ ही इसमें अमीनो एसिड की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए आप अपने बच्चे को अंडा सुबह नाश्ते में या अन्य समय पर दे सकते हैं।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें