फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन में दावा: शुगर ड्रिंक बढ़ा रहा कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा, लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Sun, 11 Jul 2021 01:52 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Vijayant Kumar Sachan

डॉ. विजयंत कुमार सचान

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), डीएनबी (सर्जरी गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी) 
अनुभव- 8 वर्ष 


डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी युक्त और मीठे पेय पदार्थों का सेवन खतरनाक हो सकता है, ये तो आप जानते होंगे। अब एक नए अध्ययन में यह दावा किया जा रहा है कि शुगर ड्रिंक की वजह से किशोरों और युवा वयस्कों में कोलोरेक्टल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दरअसल, आंत का कैंसर (कॉलन कैंसर) और मलाशय कैंसर (रेक्टल कैंसर) एक साथ हो सकते हैं, जिसे 'कोलोरेक्टल कैंसर' कहा जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पिछले कुछ सालों में इसके मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मेडिकल जर्नल गट में प्रकाशित नए अध्ययन में कोलोरेक्टल कैंसर और शुगर ड्रिंक के बीच के संबंधों के बारे में बताया गया है। इस अध्ययन में 94,464 नर्सों को शामिल किया गया था। इसमें 41,272 वैसे नर्सों की शारीरिक समस्याओं को बारीकी से देखा गया, जिन्होंने 13 से 18 साल के बीच चीनी युक्त और मीठे पेय पदार्थों के सेवन का रिकॉर्ड रखा था। इसमें सॉफ्ट ड्रिंक से लेकर अलग-अलग तरह की शुगर-टी (चाय) और सेब, संतरा, अंगूर जैसे फलों के जूस का सेवन शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अध्ययन के मुताबिक, करीब 24 साल के फॉलोअप के बाद शोधकर्ताओं को नर्सों में कोलोरेक्टल कैंसर के 109 मामले मिले। अध्ययन में यह पाया गया कि जो महिलाएं हफ्ते में केवल एक शुगर युक्त ड्रिंक लेती थीं, उनकी तुलना में हफ्ते में दो या दो से अधिक बार शुगर युक्त ड्रिंक लेने वाली महिलाओं में कैंसर का खतरा दोगुना था। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अध्ययन के मुताबिक, शुगर युक्त पेय पदार्थ की हर एक सर्विंग के साथ कैंसर का खतरा 16 फीसदी तक बढ़ जाता है। वही, 13 से 18 साल की उम्र के किशोर और युवा वयस्क अगर एक दिन में एक शुगर युक्त ड्रिंक लेते हैं, तो उनमें कैंसर का खतरा 32 फीसदी तक बढ़ जाता है। लेकिन अगर इसकी जगह पर कॉफी या कम वसा वाले दूध का सेवन किया जाए तो कैंसर का खतरा 17 से 36 फीसदी तक कम हो सकता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोलोरेक्टल कैंसर के अन्य जोखिम कारक क्या हैं? 
  • डायबिटीज 
  • मोटापा 
  • शारीरिक निष्क्रियता
  • धूम्रपान और शराब का सेवन 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोलोरेक्टल कैंसर के लक्षण क्या हैं? 
  • लगातार कमजोरी या थकान महसूस करना और भूख न लगना 
  • वजन कम होना 
  • शरीर में खून की कमी (एनीमिया) 
  • पेट में दर्द या बेचैनी 
  • मल में लाल या काले रंग का खून का धब्बा 
  • लगातार दस्त, कब्जियत  
हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इनमें से कई लक्षण अन्य बीमारियों में भी हो सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि इस संबंध में डॉक्टर से सलाह लें। 

स्रोत और संदर्भ:    
Sugar-sweetened beverage intake in adulthood and adolescence and risk of early-onset colorectal cancer among women 
https://gut.bmj.com/content/early/2021/05/09/gutjnl-2020-323450 

नोट: यह लेख मेडिकल जर्नल गट में प्रकाशित रिसर्च रिपोर्ट और डॉ. विजयंत कुमार सचान से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें