दुनियाभर में तेजी से बढ़ती क्रोनिक बीमारियों, पर्यावरणीय नकारात्मक स्थितियों के कारण इंसानों की औसत आयु कम होती जा रही है। साल 2020 तक भारत में लाइफ एक्सपेक्टेंसी 69.73 साल रह गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस प्रकार से वैश्विक स्तर पर संक्रामक रोगों का जोखिम बढ़ा है, इसका भी हमारी उम्र और त्वचा पर असर देखा जा रहा है, इसके अलावा लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी भी एक बड़ा जोखिम कारक है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, लंबी आयु चाहते हैं तो जरूरी है कि इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहें। हमारी जीवनशैली की कई चीजें न सिर्फ लाइफ एक्सपेक्टेंसी को कम कम कर रही हैं साथ ही शरीर को इस प्रकार से नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही हैं जिससे काम उम्र उम्र में ही बूढ़े दिखने लग सकते हैं।
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अधिक चीनी खाने और तनाव के शिकार लोगों में इस तरह के जोखिम अधिक देखे जा रहे हैं।