फाइबर वाली चीजों का सेवन
- फोटो : iStock
फाइबर की मात्रा बढ़ाएं
फाइबर को पाचन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है, ये कब्ज और सूजन को कम करने में मदद करती है। हालांकि, यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बहुत अधिक फाइबर वाली चीजों से भी गैस और सूजन हो सकती है, इसलिए फाइबर का संतुलित मात्रा में सेवन सुनिश्चित करें। आहार में कुछ प्रकार के फलों-सब्जियों को शामिल करके आसानी से शरीर के लिए आवश्यक फाइबर की पूर्ति की जा सकती है।