दुनियाभर में कोरोना के दोबारा से बढ़ते मामलों से सुरक्षित रहने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में सामने आई कई रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि कोरोना के नए म्यूटेटेड डेल्टा और लैम्बडा वैरिएंट्स एंटीबॉडीज को आसानी से चकमा दे सकते हैं। ऐसे में सभी लोगों के मन में एक सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर कौन सी वैक्सीन कोरोना से सुरक्षा देने में सबसे ज्यादा करागर साबित हो सकती है? इसी को लेकर हाल ही में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने जो बताया है वह लोगों को काफी सुकून देने वाला है।
ब्रिटेन में किए गए एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया है कि ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्राजेनेका (कोविशील्ड) की वैक्सीन से बनी एंटीबॉडीज न सिर्फ कोरोना के तमाम वैरिएंट्स पर असरदार हैं, साथ ही यह वैक्सीन ता-उम्र आपको कोरोना के गंभीर संक्रमण से सुरक्षित रखने में भी मदद कर सकती है। भारत की दृष्टि से इस अध्ययन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यहां पर कोविशील्ड वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोविशील्ड वैक्सीन से बनी एंटीबॉडीज और टी- कोशिकाएं कोरोना के नए वैरिएंट्स को भी आसानी से नष्ट कर सकती हैं। आइए इस अध्ययन के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।