बाउल कैंसर के बढ़ते मामले
- फोटो : Freepik.com
बाउल कैंसर का बढ़ता ग्राफ चिंताजनक
अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का अनुमान है कि साल 2040 तक बाउल कैंसर के नए मरीजों की संख्या लगभग 32 मिलियन प्रतिवर्ष होने की आशंका है, जो स्वास्थ्य तंत्र पर बड़ा बोझ डाल सकती है। भारत में भी बाउल कैंसर की स्थिति काफी चिंताजनक है। साल 2022 के आंकड़ों के अनुसार देश में लगभग 64,863 नए मामले और 38,367 मौतें दर्ज की गईं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शहरी क्षेत्रों में इसकी दर ग्रामीण क्षेत्रों से कहीं अधिक है, जिसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली, प्रोसेस्ड फूड का बढ़ता सेवन और शारीरिक गतिविधि में कमी मानी जाती है।