सिरदर्द के लिए हर बार दवाइयों की जरूरत नहीं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
अध्ययन का निष्कर्ष क्या रहा?
अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिक बताते हैं, जिन रोगियों ने ऐसे आहार का सेवन किया जो एन-3 की मात्रा को बढ़ाने के साथ एन-6 की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं, उन रोगियों ने सिरदर्द की समस्या में काफी सुधार का अनुभव किया। प्रोफेसर ज़मोरा कहती हैं, आहार में यह संशोधन प्रभावशाली हो सकता है। आहार में परिवर्तन कर हमने रोगियों के सिरदर्द को कम करने में जो प्रभाव देखा, वह बिल्कुल ऐसा था जो सिरदर्द की दवाओं के सेवन के बाद देखा जाता है। अध्ययन के लेखकों का कहना है कि परीक्षण के दौरान विशेष रूप से मछली से एन-3 फैटी एसिड प्राप्त किया गया, इसमें हमने दवाइयों या सप्लीमेंट का प्रयोग नहीं किया था। इस तरह से कुछ प्रकार की मछलियों का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
-------------
स्रोत और संदर्भ:
Dietary alteration of n-3 and n-6 fatty acids for headache reduction in adults with migraine: randomized controlled trial
अस्वीकरण नोट: यह लेख यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना (यूएनसी) हेल्थ केयर के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए अध्ययन के निष्कर्ष के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।