फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: क्या आपको भी रहती है अक्सर तनाव की समस्या? ऐसे पा सकते हैं आसानी से छुटकारा

Sat, 04 Sep 2021 05:46 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तनाव की समस्या से बचें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हमारे जीवन में कई कारणों से तनाव की समस्या बढ़ती जा रही है। इसकी असर सिर्फ आपके ही नहीं परिवार के अन्य लोगों की मनोदशा पर भी पड़ता है। लगातार बनी रहने वाली तनाव की स्थिति धीरे-धीरे रिश्तों में उलझन का कारण बनने लगती है। पर कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप बिना वजह के ही चीजों में इतने उलझ जाते हैं कि यह तनाव की समस्या का कारण बन जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अक्सर हम तनाव के कारण को भी सही से समझ नहीं पाते हैं, ऐसी स्थिति और भी समस्यापूर्ण हो जाती है। सुखद जीवन और आपसी रिश्तों में मिठास रखने के लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप अपने जीवन को तनाव रहित बनाएं, अच्छे से जिएं।
कई बार ऐसा भी होता है कि हम खुद दूसरे लोगों के समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में तनाव ले लेते हैं। यह आपसी संबंधों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आप कैसे पहचान कर सकते हैं कि कहीं आप भी तो सेकेंड हैंड स्ट्रेस के शिकार तो नहीं हैं? अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है। इसे जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास करें। रिश्तों को बेहतर रखने के लिए यह सबसे आवश्यक है।
विज्ञापन

2 of 5
तनाव को कम करने का करें प्रयास (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
नकारात्मक लोगों से बना लें दूरी
यदि आप नकारात्मक लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं तो संभव है कि आपकी सोच भी कुछ ऐसी ही हो जाए। नकारात्मक लोग हमेशा आपको चीजों का गलत नजरिया दिखाने की कोशिश करते हैं, अच्छी से अच्छी चीज में भी कमी निकालना आपकी आदत बन जाती है। ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। सोच को हमेशा सकारात्मक रखने का प्रयास करें। तनाव को कम करने के लिए इस बात को अवश्य ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
तनाव की समस्या को पहचानें (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
तनाव के कारणों के बारे में अनजान
अक्सर लोगों के साथ यह समस्या देखी गई है, उन्हें तनाव तो होता है लेकिन इसके असल कारणों का पता नहीं होता है। अपनी ही बातों में अक्सर खोए रहना, दूसरे क्या कहेंगें इस बारे में लगाातर सोचते रहना भी आपको तनावग्रस्त बना सकता है। ऐसी लक्षणों को पहचानें, अगर आप भी इस तरह की समस्याओं से परेशान हैं तो तुरंत बारे में परिवार के अन्य लोगों से बात करें और समस्या को सुलझाने की कोशिश करें, जिससे आपसी रिश्तों में दूरी न आने पाए।

4 of 5
तनाव का प्रबंधन जरूरी (सांकेतिक) - फोटो : Pixels
कैसे बचें इन समस्याओं से
रिश्तों को अच्छा रखने के लिए सबसे पहले आवश्यक है कि आप स्वस्थ और सकारात्मक विचार वाले हों। बेवजह की तनाव वाली स्थितियों से बचे रहने के लिए नकारात्मक लोगों का साथ छोड़ दें। किसी की समस्याओं को लेकर खुद ही इतने न उलझ जाएं कि आपके खुद के रिश्तों में दरार आने लगे। लोगों की मदद करना आवश्यक है लेकिन उनकी दिक्कतों को लेकर खुद तनाव में आ जाना न तो आपके लिए सही है न ही आपके आपसी संबंधों के लिए। इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग-मेडिटेशन हैं सहायर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
योग-मेडिटेशन का लें सहारा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तनाव या अन्य किसी भी प्रकार का मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए योग-मेडिटेशन सबसे बेहतर उपाय हो सकते हैं। रोजाना मेडिटेशन करने से मस्तिष्क शांत रहता है और नकारात्मक विचार कम आते हैं। योग करने से मस्तिष्क में हैपी हार्मोन का स्राव बढ़ता है, जिससे आपको आंतरिक खुशी का एहसास होता है। 



--------------------
नोट:
यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें