कैंसर को गंभीर और जानलेवा बीमारियों में से एक माना जाता है, हर साल विभिन्न प्रकार के कैंसर के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दुनियाभर में गैस्ट्रिक कैंसर ऐसा ही एक बढ़ता हुआ खतरा है जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। गैस्ट्रिक कैंसर को 'स्टमक कैंसर' के नाम से भी जाना जाता है, हमारी लाइफस्टाइल की कुछ गड़बड़ आदतों के कारण इस रोग के बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है।
पेट के भीतर कोशिकाओं में असामान्य रूप से वृद्धि होने की समस्या इस रोग के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। वैसे तो पेट का कैंसर किसी को भी हो सकता है लेकिन इसका सबसे ज्यादा जोखिम 60 साल से अधिक उम्र वालों में अधिक देखा जाता रहा है। इसके अलावा कुछ अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के इस कैंसर से पीड़ित होने की आशंका अधिक हो सकती है।
आइए इस जानलेवा स्वास्थ्य समस्या के बारे में जानते हैं।