फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली खाने वालों को नहीं होती हैं ये बीमारियां, धरती पर सबसे सेहतमंद फूड है फिश

Thu, 07 Nov 2019 12:11 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
Fish
मछली बेहद पौष्टिक आहार है। आपने अक्सर सुना होगा कि स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा अपने आहार में मछली को शामिल करना चाहिए। इसके पीछे कई वजहें हैं। दरअसल, मछली में कई न्यूट्रिशन होते हैं। यही वजह है कि इसे धरती पर सबसे स्वस्थ फूड की संज्ञा दी गई है। मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
विज्ञापन

2 of 15
प्रतीकात्मक तस्वीर
आहार में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा लेने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में मछली शामिल करते हैं तो आपको डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी से भी सुरक्षा होती है।  

 
विज्ञापन

3 of 15
fish
मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।

4 of 15
fish
अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन की भरपूर मात्रा चाहते हैं तो मछली से अच्छा कोई आहार नहीं है। मछली आपके बॉडी को फीट तो रखती ही है साथ ही में आपके मसल्स को भी मजबूत बनाती है।मछली इंसान के दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।  


 
विज्ञापन

5 of 15
heart attack
अमेरिका के कार्डियोलॉजी जनरल के मुताबिक, मछली खाने से हार्ट अटैक नहीं आता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 एसिड आपके हार्ट का ख्याल रखता है।
विज्ञापन

6 of 15
fish
मछली खाने से दिमाग तेज होता है और अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। 2016 में अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन ने एक रिपोर्ट जारी करके कहा था कि मछली खाने से अल्जाइमर की बीमारी की खतरा कम होता है। 
विज्ञापन

7 of 15
dry eye
मछली आंखों के सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें ओमेगा-3 एसिड होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। 

8 of 15
sleep
मछली खाने से अच्छी नींद आती है। अगर आपको नींद की समस्या है तो मछली से यह दूर हो जाती है। मछली में विटामिड डी मौजूद होता है जो अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है।

9 of 15
acne
मछली स्किन के लिए लाभकारी होती है। मछली खाने से मुंहासे भी दूर होते हैं। 
 

10 of 15
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
मछली खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रोल की शिकायत है तो आपके लिए मछली उपयोगी है। 

11 of 15
as
न्यूट्रिशन और डायबिटीज जनरल में छपे रिपोर्ट के मुताबिक, मछली खाने से स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद विटामिन डी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और मेटाबॉल्जिम को बढ़ाता है। 
 

12 of 15
कैंसर
अमेरिकन जनरल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के मुताबिक, मछली खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। 

 

13 of 15
blood pressure
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो मछली आपके लिए फायदेमंद है। मछली खाने से हाई ब्लड प्रशेर लो हो जाता है। ऐसा इसमें मौजूद ओमेगा-3 एसिड की वजह से होता है।
 

14 of 15
मछली
मछली खाने से अल्जाइमर की बीमारी से रोकथाम के साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है।    
 
विज्ञापन

15 of 15
obesity
मछली खाने से मोटापा भी दूर होता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो अपने आहार में मछली को शामिल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें