धूम्रपान को शरीर के लिए सबसे खराब आदतों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक तंबाकू उत्पादों का किसी भी रूप में सेवन करना शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है। तंबाकू उत्पादों में एसीटोन और टार से लेकर निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक पदार्थ पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को गंभीर रूप से क्षति पहुंचा सकते हैं। धूम्रपान से शरीर में कई तरह की जटिलताएं भी हो सकती हैं, साथ ही शरीर के सिस्टम पर इसका दीर्घकालिक प्रभाव भी पड़ सकता हैं। आमतौर पर धूम्रपान को हृदय और फेफड़ों के लिए नुकसानदायक माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि यह शरीर को कई अन्य तरीके से भी नुकसान पहुंचा सकता है?
अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान करने वालों में समय से पहले मृत्यु दर, धूम्रपान न करने वालों की तुलना में तीन गुना अधिक होती है। हृदय और फेफड़ों के अलावा धूम्रपान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक असर डाल सकता है। धूम्रपान छोड़कर हृदय और श्वसन रोगों के जोखिम को तीन गुना तक कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में धूम्रपान के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में जानते हैं।