फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: त्वचा से जुड़ी गंभीर बीमारी है सोरायसिस, इन छह वजहों से बढ़ जाता है और भी खतरा

Tue, 22 Jun 2021 08:26 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 

डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम डी


दुनिया में कई ऐसी बीमारियां हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। इनमें कैंसर, टीबी, डायबिटीज आदि शामिल हैं। सोरायसिस भी एक गंभीर बीमारी है, जो त्वचा से जुड़ी हुई है। वैसे तो यह बीमारी इंसान को किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन आमतौर पर यह वयस्कों में ज्यादा देखने को मिलती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सोरायसिस का संबंध कई खतरनाक बीमारियों, जैसे- डायबिटीज, हृदय संबंधी बीमारियां और डिप्रेशन (अवसाद) से भी है। इस बीमारी की असली वजह के बारे में तो पता नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि प्रतिरक्षा तंत्र और आनुवंशिक कारणों से यह बीमारी किसी को भी हो सकती है और इसका असर शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। इसलिए इसके लक्षणों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों और इससे जुड़े खतरों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सोरायसिस के लक्षण क्या हैं? 
  • आमतौर पर लोग शरीर में खुजली और त्वचा पर चकत्ते देखकर उसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यही सोरायसिस के प्रमुख लक्षण हैं, जिसपर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपके घर में किसी को सोरायसिस की शिकायत रह चुकी है तो आपको विशेष सावधानी की जरूरत है। अगर चमड़ी खुरदुरी और मोटी लगे या त्वचा पर चकत्ते हों, तो डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए। इसका सबसे ज्यादा असर कोहनी के बाहरी हिस्से और घुटने पर देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या संक्रामक है यह बीमारी? 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि सोरायसिस संक्रामक बीमारी नहीं है। यह स्वीमिंग पूल में नहाने, किसी सोरायसिस पीड़ित के साथ संपर्क में आने और किसी सोरायसिस पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बनाने से भी यह बीमारी नहीं फैलती है। इसलिए अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कब बढ़ जाता है खतरा? 
  • मौसम (बहुत ठंडा हो) 
  • तंबाकू के सेवन से 
  • शराब के सेवन से 
  • तनाव में रहने से 
  • शरीर के किसी हिस्से में अगर चोट लगी हो, जिससे त्वचा कट गई हो 
  • संक्रमण से (कुछ दवाइयों की एलर्जी से)
अगर आप हर रोज इन सबसे दो चार होते हैं, तो आपको इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सोरायसिस का इलाज क्या है? 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन कई ऐसे उपचार जरूर हैं, जो इसके लक्षणों और त्वचा के चकत्तों को कम कर सकते हैं। इसके इलाज के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोरायसिस से बचाव के उपाय क्या हैं? 
  • शरीर को साफ-सुथरा रखने और खुद का ध्यान रखने, स्वस्थ भोजन और दिनचर्या, तनाव से दूर रह कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि चाहे सोरायसिस हो या कोई भी अन्य बीमारी, सबसे जरूरी है कि हम अपना ख्याल रखें, क्योंकि शुरुआती ध्यान से बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है। 
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें