फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: ब्लड शुगर कम या ज्यादा होने पर दिखते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

Mon, 31 May 2021 08:13 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ब्लड शुगर लेवल यानी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि ब्लड शुगर कम हो या ज्यादा, दोनों ही खतरनाक होते हैं। ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित होने पर स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर किडनी और आंख पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि ब्लड शुगर कम या ज्यादा होने पर कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्लड शुगर ज्यादा होने के लक्षण  
  • ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होने पर बार-बार प्यास लगती है। गला हमेशा सूखा-सूखा महसूस होता रहता है। ऐसे में अगर व्यक्ति अधिक मात्रा में पानी पीता है तो उसे बार-बार बाथरूम जाने की भी जरूरत पड़ जाती है।  
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • दरअसल, रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने पर उसका असर किडनी पर पड़ता है और ऐसे में किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है, जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या होने लगती है। इससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होने पर मुंह सूखने लगता है और होठ फटने लगते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को बहुत जल्दी थकान हो जाती है, जबकि कुछ लोग हर समय शरीर में कमजोरी होने की शिकायत करते हैं। कई बार तो ब्लड शुगर अधिक होने पर हाथ या पैर में सुन्नता भी आ जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ब्लड शुगर ज्यादा होने पर आंखों की समस्या होने लगती है, क्योंकि रक्त शर्करा का उच्च स्तर रेटिना की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और ऐसे में आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना जरूरी होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ब्लड शुगर बढ़ने पर कुछ लोगों को पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं, जिसमें पेट में ऐंठन, उल्टी और गंभीर कब्ज जैसी समस्याएं शामिल हैं। इसके अलावा रक्त शर्करा का स्तर ज्यादा हो जाए तो वजन तेजी से कम होने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए लक्षणों पर ध्यान दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्लड शुगर कम होने के लक्षण 
  • ब्लड शुगर लेवल कम होने पर हाथ-पैरों में कंपन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा पसीना आता है और थकान, कमजोरी, बेहोशी छाने जैसा महसूस होने लगता है और सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इन लक्षणों को ध्यान में रखना जरूरी है। 
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें