फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uric Acid: जोड़ों के लिए दिक्कतें बढ़ा देती है यूरिक एसिड, इससे किडनी को भी खतरा, जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल

Sun, 24 Mar 2024 06:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Uric Acid Problem - फोटो : Amar Ujala
जोड़ों में दर्द की समस्या आपके लिए दैनिक कार्यों को काफी कठिन बना सकती है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के अलावा जिन लोगों के ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है उनको भी जोड़ों में दर्द और कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

यूरिक एसिड शरीर का एक सामान्य अपशिष्ट उत्पाद है। यह प्यूरीन नामक रसायन के ब्रेक डाउन से बनता है। प्यूरीन शरीर में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है, कई खाद्य पदार्थों में भी इसकी मात्रा होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आमतौर पर गाउड या किडनी में पथरी के लक्षणों के बाद इस समस्या का पता चल पाता है। ब्लड में बढ़ी हुई यूरिक एसिड की स्थिति को हाइपरयुरिसीमिया के नाम से भी जाना जाता है।

आइए जानते हैं कि ये स्थिति किस तरह की समस्याओं का कारण बनती है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 4
यूरिक एसिड की समस्या - फोटो : istock
हाई यूरिक एसिड की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आमतौर पर हाई यूरिक एसिड को जोड़ों में दर्द की समस्या के रूप में जाना जाता है, पर इसके दुष्प्रभाव यहीं तक सीमित नहीं हैं। ये गाउट और किडनी की बीमारी के जोखिमों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। 

यूरिक एसिड जोड़ों और ऊतकों में जमा हो जाता है, जिससे दर्द होता है। इसके कारण होने वाली गाउट की समस्या आमतौर पैर के अंगूठे, जोड़ों, टखनों और घुटनों को प्रभावित करती है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि यह हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट फेलियर के भी खतरे को बढ़ाने वाली दिक्कत हो सकती है।

कुछ प्रकार के उपाय करके ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
यूरिक एसिड बढ़ने के नुकसान - फोटो : iStock
हाइपरयुरिसीमिया से कैसे बचा जा सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाइपरयुरिसीमिया को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है आहार को ठीक रखना। ऐसी चीजों के सेवन से बचा जाना चाहिए जिनमें प्यूरीन की अधिकता होती है। कुछ प्रकार के समुद्री भोजन और मछलियों में प्यूरीन की अधिकता होती है। यूरिक एसिड की समस्या से बचने या इसे कंट्रोल में रखने के लिए शराब, चीनी, रेड मीट के भी कम सेवन की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
अल्कोहल के नुकसान - फोटो : Pixabay
शराब से बढ़ सकती हैं दिक्कतें

शराब पूरी सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती है, इससे यूरिक एसिड और इसके कारण होने वाली दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। डॉक्टर कहते हैं, अल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों में गाउट की समस्या बार-बार ट्रिगर होने का जोखिम रहता है। शराब जोड़ों के लिए भी नुकसानदायक मानी जाती है। 

डॉक्टर कहते हैं, शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें। ये इम्युनिटी को कमजोर करने के साथ रक्त से संबंधित समस्याओं को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।


-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें