फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों से जानें: क्या वैक्सीन लगवाने के बाद व्यायाम कर सकते हैं? कहीं इसके नुकसान तो नहीं?

Sat, 08 May 2021 04:41 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीकाकरण के बाद व्यायम - फोटो : Pixabay
डॉ गौरव कामरा
उजाला सिग्नस, सोनीपत


कोविड से सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी इम्यूनिटी बेहतर रखने की सलाह देते हैं। इम्यूनिटी बेहतर करने के लिए पौष्टिक खान-पान का, अच्छी नींद और रोजाना व्यायाम बेहद आवश्यक माना जाता है। कोरोना से सुरक्षा देने के लिए सरकार ने देशभर में टीकाकरण अभियान को भी तेज कर दिया है। हालांकि टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल भी हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या टीकाकरण के बाद व्यायाम किया जा सकता है? अगर हां तो कितने दिनों बाद और किस स्तर के? आइए इस बारे में विशेषज्ञों से जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
नियमित व्यायाम सभी के लिए जरूरी - फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और शारीरिक गतिविधि बहुत आवश्यक होता है। इसकी मदद से शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया में काफी हद तक सुधार भी किया जा सकता है। लेकिन क्या टीकाकरण के बाद व्यायाम करना उचित होता है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी माना जा रहा है कि क्योंकि ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लेने के बाद इसके साइड-इफेक्ट्स के रूप में बुखार और कमजोरी जैसी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
टीकाकरण वाले दिन व्यायाम न करें - फोटो : iStock
क्या है विशेषज्ञों की राय
अमर उजाला से एक बातचीत में उजाला सिग्नस के डॉ गौरव कामरा कहते हैं कि रोजाना व्यायाम करना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन जब बात टीकाकरण के बाद व्यायाम करने की हो तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए। जिस तरह से कोविड से ठीक होने के बाद भी शरीर को आराम की आवश्यकता होती है, वैक्सीन के साथ भी ऐसा ही है। वैक्सीन लगवाने  के बाद एक-दो दिनों तक लोगों को किसी भी तरह के तीव्र स्तर वाले व्यायामों से बचना चाहिए।
 

4 of 5
वैक्सीन लगवाने के बाद हो सकता है बुखार - फोटो : Pixabay
वैक्सीन लगवाने के कारण लोगों को हल्के  साइड-इफेक्ट्स की शिकायत हो रही है, कुछ लोगों को कमजोरी भी महसूस होती है, ऐसे में टीकाकरण वाले दिन आपको पूरी तरह से आराम करना चाहिए। एक दो दिनों बात फिर से व्यायाम की शुरुआत कर सकते हैं। टीकाकरण के बाद आप चाहें तो सांस लेने वाले व्यायाम जरूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीकाकरण के बाद लोगों को महसूस होती है कमजोरी - फोटो : Social media
वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स
कैंसर रोग विशेषज्ञ अजीत सिंह ओबेरॉय कहते हैं कि टीकाकरण कराने के बाद लोगों को बुखार, जी मिचलाने, सिरदर्द, शरीर में दर्द, ठंड लगने, डायरिया और थकान जैसी दिक्कतें महसूस हो रही हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि इससे घबराना नहीं चाहिए, वैक्सीनेशन के बाद ऐसा होना सामान्य है, क्योंकि शरीर में जब कुछ बाहरी चीज प्रवेश करती है तो उसके खिलाफ प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है।

-------
नोट: यह लेख उजाला सिग्नस के डॉ गौरव कामरा से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें