अमेरिका में 6.5 करोड़ से ज्यादा लोग यौन रोगों से ग्रसित हैं। साल दर साल 1.9 करोड़ से ज्यादा नए मरीज यौन रोगों (सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज़) से ग्रसित हो रहे हैं। भारत में यौन जनित संक्रमण से हर साल 3 करोड़ से लेकर 3.5 करोड़ लोग ग्रसित होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि हर साल दुनियाभर में सेक्शुअल ट्रांसफिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होते हैं।
एसटीडी एक आम बीमारी है जो यौन संबंधों के दौरान होने वाले संक्रमण से होती है। यानी की शारीरिक संबंध बनाने के दौरान यौन रोग, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं। हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि स्त्री और पुरुष के बीच बनने वाले यौन संबंधों से एसटीडी की ही बीमारियां फैलती हैं। लेकिन अगर एक व्यक्ति को एसडीटी की बीमारी है तो दूसरे को वो संक्रमित हो सकती है।
इसके अलावा, असुरक्षित यौन संबंध और अशिक्षा का अभाव यौन रोगों की सबसे बड़ी वजह बनते हैं। स्त्रियों और पुरुषों में सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज़ यानी यौन रोगों के लक्षण अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं यौन रोग किस तरह से हमारी जीवनशैली को प्रभावित करते हैं...
विज्ञापन
2 of 7
relationship
- फोटो : file photo
पुरुषों में यौन रोगों के लक्षण
पुरुषों में यौन रोगों के लक्षण आम तौर पर पेशाब में संक्रमण। पेशाब के दौरान दर्द होने, लिंग में सूजन, दाने और खुजली के रूप में हो सकते हैं। इसके अलावा अंडकोष में घाव और चकते होना भी एसटीडी के लक्षणों में शामिल हैं। अंडकोष में सूजन भी यौन रोगों के ही लक्षण हैं। इसके अलावा भी यौन रोगों के कई लक्षण हो सकते हैं। असुरक्षित यौन संबंधों की वजह से ही एड्स जैसी जानलेवा बीमारी भी होती है।
विज्ञापन
3 of 7
relationship
- फोटो : file photo
कई बार यौन सबंधी रोगों के लक्षण कई हफ्ते बाद भी सामने आते हैं। एसटीडी की बीमारी को हम आम तौर पर दो बैक्टीरिया गानरीअ और क्लैमाइडिया के रूप में ही जानते हैं लेकिन सेक्शुअल कॉन्टेक्ट में आने की वजह से कई और तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। इनमें हेपेटाइटिस और एड्स भी शामिल है।
4 of 7
relationship
- फोटो : file photo
महिलाओं में यौन बीमारियों के लक्षण
महिलाओं में यौन बीमारियों के लक्षण दर्द और शारीरिक संबंध बनाने के दौरान असहजता, पेशाब में दर्द, जलन और सूजन के तौर पर दिखाई देते हैं। योनी के आसपास घाव, चकते और दाने भी यौन संक्रमित बीमारियों के लक्षण होते हैं। इसमें योनी के आसपास खुजली भी प्रमुख लक्षण है।
विज्ञापन
5 of 7
relationship
- फोटो : file photo
भारत में सबसे ज्यादा यौन संक्रमण बीमारी एचपीवी है। यह संक्रमण त्वचा से त्वचा के स्पर्श से फैलता है। यह संक्रमण भी सौ से ज्यादा तरह का हो सकता है। जिनमें से 40 तरह का वीएचवी यौन संबंधों के दौरान फैलता है।
विज्ञापन
6 of 7
relationship
- फोटो : file photo
अगर किसी महिला की योनि से लगातार स्राव होने के साथ-साथ खुजली, संबंध बनाते वक्त दर्द और पेशाब में जलन और दूसरी समस्याएं होती हैं तो फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
यौन बीमारियों और संक्रमण की सबसे बड़ी वजह लापरवाही ही होती है। इसके अलावा, अशिक्षा और जागरुकता के अभाव की वजह से भी यौन संबंधी रोग फैलते हैं। इसके अलावा कॉन्डोम का इस्तेमाल न करना ही यौन संक्रमण की बढ़ोतरी के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इसके अलावा अवैध नशीली दवाओं के इस्तेमाल से भी यौन रोग बढ़ रहे हैं। सेक्स के दौरान ड्रग्स का इस्तेमाल भी यौन रोगों की बड़ी वजह है।