जुकाम-बुखार की समस्या
- फोटो : freepik
सीजनल फ्लू के लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड के मौसम में सीजनल फ्लू की समस्या होना सामान्य माना जाता है। सीजनल फ्लू के कुछ लक्षण कोविड-19 की तरह ही हो सकते हैं, इसमें अंतर करना आवश्यक है। सीजनल फ्लू में बुखार या ठंड लगने, खांसी आने, सांस की तकलीफ, थकान, गले में खराश, बंद नाक की समस्या, मांसपेशियों या शरीर में दर्द की दिक्कत हो सकती है। चूंकि इस मौसम में कोविड-19 और सीजनल फ्लू दोनों के केस देखे जा रहे हैं, ऐसे में इनको लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।