फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीएफ के बाद जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Fri, 07 Feb 2020 06:11 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आईवीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में आईवीएफ तकनीक उन महिलाओं के लिए एक क्रांति की तरह है, जो किसी वजह से संतान सुख नहीं पा रहे हैं। इस तकनीक के जरिए संतानहीन मां-बाप भी संतान सुख पा रहे हैं। यूं कहें तो समाज में बांझपन का कलंक झेल रही महिलाओं के लिए तो यह तकनीक वरदान की तरह है। हालांकि आईवीएफ के बाद उसके बचाव के लिए कुछ विशेष सावधानियों का ध्यान रखना पड़ता है ताकि यह प्रकियां सफल बनी रहे। तो आइए जानते हैं आईवीएफ के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
आईवीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
भारी सामान न उठाएं
आईवीएफ प्रक्रिया के बाद महिला को किसी भी तरह का भारी सामान उठाने से बचना चाहिए। इससे गर्भपात का खतरा बना रहता है। जब हम कोई भारी सामान उठाते हैं तो उसके वजह से पेट पर जोर पड़ता है। ऐसे में आईवीएफ प्रक्रिया पर भी असर पड़ता है और गर्भपात हो सकता है। इसलिए आईवीएफ के बाद सावधानी बरतना बहुत ही जरूरी होता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संभोग से दूरी
आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद संभोग करने से भी बचना चाहिए नहीं तो वैजाइनल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वैजाइनल इन्फेक्शन के कारण गर्भपात की संभावना भी बढ़ जाती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेहनत वाले व्यायाम न करें
आईवीएफ प्रक्रिया के बाद महिला को ज्यादा मेहनत वाला व्यायाम करने से बचना चाहिए। जॉगिंग या कड़ी मेहनत वाली एक्सरसाइज की जगह बेहतर होगा कि हल्के व्यायाम करें।
विज्ञापन

5 of 6
धूम्रपान - फोटो : सोशल मीडिया
धूम्रपान बिल्कुल भी नहीं
आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद धूम्रपान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। धूम्रपान के जरिए शरीर में विषाक्त पदार्थ जाते हैं, जो गर्भावस्था को प्रभावित कर सकते हैं। धूम्रपान का धुआं गर्भाशय की भीतरी सतह को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे गर्भपात होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ड्रग्स और शराब
आईवीएफ प्रक्रिया के बाद शराब और ड्रग्स को छोड़ने में ही भलाई है, जिससे गर्भपात का खतरा कम हो जाए। यदि आप इसे पूरी तरह से छोड़ने में सक्षम नहीं है तो आप कम से कम सीमा में सेवन कीजिए। साथ ही कैफीन और अन्य दवाओं से भी बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें