फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी हैं ये चार साग, रोजाना सेवन दे सकता है भरपूर फायदे

Mon, 30 Aug 2021 03:07 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साग के फायदे - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


हर किसी को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनसे स्वास्थ्य अच्छा रहे। हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें साग भी शामिल हैं। साग कई प्रकार के होते हैं, जिसमें सरसों का साग, मेथी का साग और पालक के साग आदि शामिल हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से साग का सेवन आपको कई रोगों को बचा सकता है। वैसे तो साग खाना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन अधिकतर बच्चे इसे देखकर ही नाक मुंह सिकोड़ने लगते हैं, यानी उनको ये सब्जियां पसंद नहीं आतीं। हालांकि हर किसी को थोड़ी बहुत मात्रा में ही सही, लेकिन साग का सेवन करना ही चाहिए। इससे रक्त का संचार ठीक से होता है। साग खाने के और भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सरसों के साग के फायदे 
  • सरसों के साग को विटामिन और मिनरल्स (खनिज) का खजाना माना जाता है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। नियमित रूप से इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा माना ही जाता है, साथ ही यह डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। सरसों का साग पाचन प्रक्रिया में भी मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पालक के फायदे 
  • पोषक तत्वों से भरपूर पालक को 'सुपरफूड' माना जाता है, क्योंकि यह तरह-तरह के विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। वजन कम करने वाले लोगों के लिए पालक को सर्वोत्तम आहार माना जाता है। नियमित रूप से इसके सेवन से मांसपेशियों को ताकत मिलती है, शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और साथ ही यह हृदय और आंखों को भी लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बथुआ साग के फायदे 
  • बथुआ के साग को बड़े और बच्चे, सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, फाइबर आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह अनियमित पीरियड्स, कब्ज और बालों से संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा यह साग शरीर में खून की कमी को भी पूरी करता है और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेथी का साग 
  • मेथी का साग भी स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक मेथी आपकी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकती है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है और कब्ज, गैस की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द से भी राहत दिला सकता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें