प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैसे हो इलाज?
इस बीमारी के पांच चरण होते हैं। शुरुआती चरणों में लक्षण नजर नहीं आते। शरीर में कंपन होना, इसके दूसरे चरण की ओर इशारा करता है। तीसरे चरणों में अन्य लक्षण भी दिखने लगते हैं। चौथे चरण में पीड़ित को खड़े होने और चलने में भी परेशानी होने लगती है, जबकि पांचवें चरण में मानसिक क्षमता प्रभावित होने लगती है और व्यक्ति को भूलने की बीमारी हो जाती है। दूसरे चरण के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ज्यादातर चिकित्सक इस बीमारी के इलाज के लिए जीवन-शैली में बदलाव, दवाएं, व्यायाम, डीप ब्रेन स्टिमुलेशन की प्रक्रिया अपनाते हैं।