फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine Update: जल्द ही एक और वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में रूस, जानें इसके बारे में सबकुछ

Tue, 25 Aug 2020 11:19 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus Vaccine - फोटो : Amar Ujala/Pixabay
दुनियाभर में कोरोना की पहली वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले रूस ने एक और वैक्सीन तैयार की है। जल्द ही इस वैक्सीन को लॉन्च करने का दावा किया जा रहा है। इस वैक्सीन को रूस की पहली वैक्सीन से ज्यादा सुरक्षित बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, स्पुतनिक-वी वैक्सीन लगाने के बाद लोगों में जो साइड इफेक्ट दिखे थे, नई वैक्सीन की डोज से वैसा नहीं होगा। EpiVacCorona नाम की इस वैक्सीन को वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
  • खबरों के मुताबिक, रूस की इस दूसरी वैक्सीन में जिन दवाओं का इस्तेमाल किया गया है, उसे रूस के टॉप सीक्रेट प्लांट से मंगाया गया है। वैक्सीन का नाम EpiVacCorona रखा गया है और इसका ट्रायल सितंबर में पूरा हो जाने की उम्मीद है। वैक्सीन का पहला ट्रायल 57 वॉलंटियर्स पर किया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
  • वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के साथ मिलकर इस वैक्सीन को तैयार किया गया है। यह दुनिया के उन दो प्रमुख संस्थानों में से एक है, जिसके पास चिकनपॉक्स यानी चेचक की वैक्सीन का सबसे बड़ा स्टॉक है। वैक्सीन की ड्रग साइबेरिया के सोवियत बायोलॉजिकल वेपंस रिसर्च प्लांट से मंगाई गई है।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • वैज्ञानिकों का दावा है कि जिन वॉलंटियर्स पर वैक्सीन का ट्रायल किया गया, उन्हें 23 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। ट्रायल के दौरान उनकी जांच की गई। वैज्ञानिकों का लक्ष्य इम्यून रेस्पॉन्स देखना था। इसके लिए 14 से 21 दिन में वॉलंटियर्स को वैक्सीन की दो डोज दी गईं। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अक्टूबर में पंजीकरण और नवंबर में उत्पादन
  • उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर में ट्रायल पूरा होने के बाद अक्तूबर में वैक्सीन का पंजीकरण करा लिया जाएगा, जबकि नवंबर से वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। वैक्सीन के बारे में दावा है कि अब तक हुए ट्रायल में कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मालूम हो कि सोवियत बायोलॉजिकल वेपंस रिसर्च प्लांट और वेक्टर रिसर्च सेंटर ने मिलकर अब तक कोरोना की 13 वैक्सीन पर साथ काम किया है। इनकी जानवरों पर टेस्टिंग हुई थी। वेक्टर रिसर्च सेंटर के साथ मिलकर औद्योगिक स्तर पर स्मॉल पॉक्स का भी टीका बनाया गया था। पिछले कुछ सालों में रूस ने इसी संस्थान के साथ मिलकर ब्यूबोनिक प्लेग, इबोला, हेपेटाइटिस-बी, एचआईवी, सार्स और कैंसर का एंटीडोज तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • इस वैक्सीन से पहले बीते 11 अगस्त को रूस ने दुनिया की पहली कोविड-19 वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' का पंजीकरण कर कई देशों को चौंका दिया था। हालांकि रूस के रक्षा मंत्रालय और गामालेया रिसर्च सेंटर द्वारा तैयार यह वैक्सीन पंजीकृत होने के साथ ही विवादों में घिर गई। हालांकि रूस ने आरोपों का खंडन किया है और कई देशों के साथ मिलकर इसके उत्पादन और विपणन की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें