फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाय: पान के पत्ते खाने से दूर होती है फेफड़ों की समस्याएं, सर्दी-खांसी भी होती है ठीक

Mon, 10 May 2021 07:36 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

कई लोग इन दिनों कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए पान के पत्तों का सेवन कर रहे हैं। पान के पत्ते खाने से ऐसा तो नहीं है कि आपको कोरोना नहीं होगा लेकिन यदि आपको श्वास संबंधी कोई समस्या है, जुकाम, बुखार और फेफड़े कमजोर है तब आपके लिए पान के पत्ते खाना बहुत फायदेमंद है इसलिए कोरोना के बाद यदि आपको श्वास संंबधी कोई समस्या महसूस हो रही है तब चिकित्सक से सलाह लेकर आप पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। सर्दी, बुखार जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी पान के पत्ते बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए पान के पत्ते खाने पर होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 6
इस पानी का सेवन करें - फोटो : Social media

श्वास संबंधी समस्या
छाती में जकड़न और फेफड़ों की समस्या में पान के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से धीरे- धीरे शरीर का उपचार होने लगता है। यदि ठीक से सांस नहीं ले पा रही हैं तो गर्म पानी में पान के पत्तों के साथ लौंग और इलायची को उबालते रहें जब पाना आधा हो जाए तो इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से फेफड़ों में आई सूजन भी कम होती है। दिन में दो बार इसका सेवन करें। 

विज्ञापन

3 of 6
पान के पत्तों को गीला करके अपने माथे पर रख लें - फोटो : social media

सिरदर्द
पान के पत्तों में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं। यदि आप कहीं बाहर से आ रहे है और खूब सिरदर्द हो रहा है तो आप कुछ देर के लिए लेट जाएं और पान के पत्तों को गीला करके अपने माथे पर रख लें। इससे आपको जल्द ही राहत मिलेगी। उसके अलावा यदि अधिकतर आपको सिरदर्द की समस्या होती रहती है तो पान के तेल को सिर पर लगाएं। 

4 of 6
थोड़े शहद के साथ मिलाएं - फोटो : Pixabay

सूखी खांसी
सूखी खांसी होने पर अक्सर सीने में और गले के भीतर दर्द और सूजन सा महसूस होने लगता है। ऐसे में पान के पत्ते का रस निकालें और इसे थोड़े शहद के साथ मिलाएं और दिन में तीन से चार बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसे चाटें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द राहत मिलेगी और दर्द के साथ ही सूखी खांसी और सूजन भी दो- तीन दिन में ठीक हो जाएगी। 

विज्ञापन

5 of 6
मीठा पान खाने से उन्हें नुकसान पहुंच सकता है - फोटो : social media

ह्रदय रोग
आयुर्वेद में ह्रदय रोग में पान का उपयोग भी बेहद लाभकारी बताया है। पान का शर्बत पीने से ह्रदय को ताकत मिलती है। बार-बार ह्रदय रोग नहीं होता है, दिल के दौरे के आने की संभावना भी बेहद हद तक कम होती है यदि आप नियमित रूप से पान का सेवन करते हैं। बना हुआ पान खाने की बजाय दिल के मरीजों को सिर्फ पान का पत्ता खाना चाहिए। मीठा पान खाने से उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपच - फोटो : पान के पत्ते खाने से पेट का पीएच लेवल नियंत्रण में रहता है
कब्ज
जिन लोगों का पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, ऐसे लोगों के लिए पान के पत्ते किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है। पान के पत्ते खाने से पेट का पीएच लेवल नियंत्रण में रहता है जिससे कि कब्ज कम हो जाती है। सवेरे उठते ही प्रतिदिन खाली पेट एक पान का पत्ता खाने से पेट ठीक ढंग से साफ होता है। 
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें