फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: गर्मियों में बढ़ जाती है त्वचा में खुजली-जलन की समस्या, ये आसान से उपाय हैं बेहद कारगर

Sat, 23 Apr 2022 10:31 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी में त्वचा की समस्याएं - फोटो : iStock
देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय गर्मी का प्रकोप जारी है। कुछ मौसमी फल और सब्जियां जहां इस मौसम को काफी पसंदीदा बनाते हैं, वहीं तेज धूप और गर्मी के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं।  यदि आप भी गर्मी के दिनों में अक्सर बाहर रहते हैं तो अपने शरीर और सेहत का विशेष ख्याल रखें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के इस मौसम में त्वचा से संबंधित कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं, जिनपर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इससे बड़ी दिक्कत होने की खतरा हो सकता है। बाहर निकलते समय हमेशा पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें।

विशेषज्ञ बताते हैं, गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने के कारण त्वचा में लालिमा, जलन, दाने और खुजली की समस्या होना काफी सामान्य है। इतना ही नहीं अध्ययन बताते हैं कि तेज धूप के संपर्क में रहने वाले लोगों में त्वचा कैंसर का खतरा भी अधिक हो सकता है, ऐसे में अपने त्वचा की देखभाल जरूर सुनिश्चित करें। आइए जानते हैं कि प्राय: इस मौसम में त्वचा से संबंधित किस तरह की समस्याओं का खतरा अधिक होता है, साथ ही इनसे बचाव के लिए क्या किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
सनबर्न की बढ़ती समस्याएं - फोटो : istock
सनबर्न की दिक्कत

सनबर्न या धूप के कारण त्वचा में होने वाली समस्याएं गर्मियों में सबसे आम हैं। इसके कारण त्वचा में दर्द, लालिमा और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए सभी लोगों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए बाहर जाते समय सनस्क्रीन क्रीम लगाएं और त्वचा को सीधे धूप के संपर्क से बचाकर रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन

3 of 5
मुंहासों के कारण औऱ बचाव - फोटो : Pixabay
मुंहासों की समस्या

गर्मी में अधिक तापमान के कारण पसीना ज्यादा निकलता है। पसीना, जब आपकी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया या तेल के संपर्क में आता है तो यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर सकता है। गर्मी के दिनों में मुंहासे की समस्या होना भी आम है। इससे बचाव के लिए चेहरे को थोड़ी-थोड़ी देर पर साफ ठंडे पानी से धोते रहें, साफ तौलिए या कपड़े से पसीना पोछें। पसीना से भीगे कपड़े, हेडबैंड, तौलिया और टोपियों को दोबारा पहनने से पहले धो लें। चेहरे, गर्दन, पीठ और छाती पर गैर-कॉमेडोजेनिक उत्पादों का प्रयोग करें। 

4 of 5
त्वचा में खुजली की दिक्कत - फोटो : iStock
खुजली और जलन की समस्या

गर्मी में हीट रैश की समस्या भी अक्सर लोगों को परेशान करती है। जब पसीने की ग्रंथियां बंद हो जाती हैं, तो यह शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है। त्वचा के नीचे जमा होने कारण छोटे दाने या रैशेज की समस्या हो सकती है। हीट रैशेज से बचने के लिए ठंडे, ढीले-ढाले कपड़े पहनें और यदि आपको पसीना आता है, तो अपनी त्वचा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। शरीर के तापमान को कम करने के लिए, ठंडे पानी से स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्वचा की समस्याओं पर दें ध्यान - फोटो : iStock
एक्जिमा की दिक्कत

एक्जिमा एक क्रोनिक समस्या है जिसके कारण त्वचा में खुजली, लालिमा या पैच विकसित हो जाते हैं। गर्मी का मौसम एक्जिमा को बढ़ावा देने का कारण माना जाता है। तापमान बढ़ने के कारण त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। एक्जिमा के जोखिम को कम करने के लिए, शरीर का सामान्य तापमान बनाए रखने का प्रयास करें। पसीने को नियमित रूप से साफ पानी से धोएं। साफ कपड़े पहनें। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें