देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय गर्मी का प्रकोप जारी है। कुछ मौसमी फल और सब्जियां जहां इस मौसम को काफी पसंदीदा बनाते हैं, वहीं तेज धूप और गर्मी के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। यदि आप भी गर्मी के दिनों में अक्सर बाहर रहते हैं तो अपने शरीर और सेहत का विशेष ख्याल रखें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के इस मौसम में त्वचा से संबंधित कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं, जिनपर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इससे बड़ी दिक्कत होने की खतरा हो सकता है। बाहर निकलते समय हमेशा पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें।
विशेषज्ञ बताते हैं, गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने के कारण त्वचा में लालिमा, जलन, दाने और खुजली की समस्या होना काफी सामान्य है। इतना ही नहीं अध्ययन बताते हैं कि तेज धूप के संपर्क में रहने वाले लोगों में त्वचा कैंसर का खतरा भी अधिक हो सकता है, ऐसे में अपने त्वचा की देखभाल जरूर सुनिश्चित करें। आइए जानते हैं कि प्राय: इस मौसम में त्वचा से संबंधित किस तरह की समस्याओं का खतरा अधिक होता है, साथ ही इनसे बचाव के लिए क्या किया जा सकता है?