dinner party
रात के समय क्यों नहीं खाना चाहिए दाल
विशेषज्ञों की मानें तो भोजन की तासीर के हिसाब से ही उसके सेवन के समय को तय किया जाता है। नियमों के सही से पालन न करने पर शरीर में वात, पित्त और कफ के असंतुलन का खतरा रहता है। रात के समय हमेशा हल्के भोजन का ही सेवन करना चाहिए। चूंकि दाल भारी होती है और रात में खाना खाने के बाद अक्सर जल्दी ही हम सोने के लिए चले जाते हैं ऐसे में शरीर दाल का पाचन सही से नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के होने का खतरा बना रहता है। रात में हमेशा हल्के भोजन करने के बाद कुछ देर तक टहलना जरूर चाहिए, जिससे इनका पाचन ठीक तरीके से हो सके।