फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन खाद्य पदार्थों से बढ़ाएं श्वेत रक्त कोशिकाएं, फिर कोरोना जैसे संक्रमण का कोई खतरा ही नहीं

Sun, 21 Mar 2021 07:17 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना महामारी के आने के बाद अब लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उन खाद्य पदार्थों की ओर हो गया है जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देते हैं। आप लोग भी निश्चित ही कुछ ऐसे उपायों को करना शुरू कर चुके होंगे। यहां हमें सबसे पहले यह समझना होगा कि आखिर हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली किस प्रकार से काम करती है? विशेषज्ञों के मुताबिक प्रतिरक्षा के मजबूत होने का मतलब है कि हमारा शरीर संक्रमण से मुकाबले कर सकता है, और इसके लिए श्वेत रक्त कोशिकाओं की मात्रा का सही होना सबसे आवश्यक होता है। मतलब यदि हम शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं को बढ़ा लें तो किसी भी प्रकार के संक्रमण से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आइए ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनके सेवन से आसानी से इन रक्त कोशिकाओं को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विटामिन सी का करें सेवन
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में विटामिन सी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह न केवल श्वेत रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है साथ ही शरीर में एंटीबॉडीज को बढ़ाकर कई प्रकार के संक्रमणों से भी हमें सुरक्षा देता है। ऐसे में हमें इस विटामिन से युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नींबू और संतरे जैसे फलों को विटामिन सी का भरपूर स्रोत माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार व्यक्ति को प्रतिदिन करीब 200 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन जरूर से करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay
पालक का सेवन है फायदेमंद
पालक को विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स को बढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त साग के रूप में जाना जाता है। यह बाहरी संक्रमण और जीवाणुओं से मुकाबले के लिए हमारी प्रतिरक्षा को मजबूती देने का काम करती है। विशेषज्ञ इसके सेवन की सलाह देते हैं। हालांकि ध्यान रखें पालक को ज्यादा पकाना नहीं चाहिए। ज्यादा पकाने से पालक की पौष्टिकता नष्ट हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
green tea
ग्रीन टी से बढ़ाएं प्रतिरक्षा शक्ति
ग्रीन टी को फ्लैवोनॉइड और एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण पेय माना जाता है। ये यौगिक श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाने में सहायक होते हैं। कई शोध में वैज्ञानिकों ने पाया है कि यदि इन दोनों यौगिकों की पर्याप्त मात्रा शरीर के मिलती रहे तो न सिर्फ हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है साथ ही यह कैंसर और अन्य हृदय रोगों से भी हमें सुरक्षा दे सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें